फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   story on drug trafficking in jammu kashmir

यहां आयुर्वेद की आड़ में बेची जा रही भांग

Sun, 14 Jun 2015 03:37 PM IST
Updated Sun, 14 Jun 2015 03:37 PM IST
विज्ञापन
story on drug trafficking in jammu kashmir

राज्य में नशे के व्यापार में रोज नए उत्पाद शुमार हो रहे हैं। प्रतिबंध के बावजूद पड़ोसी राज्य पंजाब से कई ऐसे उत्पाद राज्य में खपाए जा रहे हैं, जिन्हें आयुर्वेद के नाम पर नशेड़ियों तक पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन


इन्हीं में शामिल है मुनक्का युक्त वटी, जिसके पैकेट पर एक रुपया मूल्य दर्शाया गया है, जबकि नशे की डोज के तौर पर इसे पांच गुना अधिक कीमत पर बेचा जा रहा है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं इसके पाउच पर आयुर्वेदिक औषधि भी लिखा है और कैनाबिस सत्व (भांग सत्व) भी लिखा है। इस तरह आयुर्वेदिक दवाइयों की आड़ में न सिर्फ विभाग को बेवकूफ बनया जा रहा है, बल्कि नशे के धंधे को एक नए तरीके से अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा नहीं है कि यह उत्पाद केवल नशे के लिए ही बने हों, लेकिन इनके अधिकतर ग्राहक नशेड़ी हैं। युवाओं को नशे की लत लगाने में ऐसे उत्पाद सहायक हैं, जिसे रोक के बावजूद नशे के विकल्पों पर नकेल कसना टेढ़ी खीर है।

यह आयुर्वेदिक उत्पाद पड़ोसी राज्यों में आसानी से उपलब्ध है। इसके चलते कई पान की दुकानों में भी आसानी से मिल जाते हैं। इसके लेबल पर न तो एक्सपायरी डेट अंकित होता है और न ही पैकिंग डेट। यहां तक की बैज नंबर भी नहीं है।

मंजन की निराली कहानी

story on drug trafficking in jammu kashmir

शहर के बाजारों में उपलब्ध मंजन की कहानी भी निराली है। इस मंजन के लती लोग हर उम्र के हैं। दिन में कई बार इसका प्रयोग कर दांतों की सफाई के साथ ही नशे को भी सिर चढ़ा रहे हैं।

सस्ते होने के चलते ऐसे उत्पादों के ज्यादातर शिकार श्रमिक और विद्यार्थी होते हैं। बाकायदा इसकी पैकिंग पर ड्रग लाइसेंस और एक्साइज लाइसेंस भी अंकित है, लेकिन एक्सपायरी और बैच नंबर से जुड़ी जानकारी अंकित नहीं की गई है।

वर्तमान में ऐसे आयुर्वेदिक उप्तादों की जांच की जिम्मेदारी आईएसएम विभाग के पास है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर विभाग के एडीएमओ विक्रम सिंह ने बताया कि यह मामला पहली बार संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जाएगी और कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed