फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   stop were made for matadors

मेटाडोर से जाने वाले अब रहेंगे सुकून में

Wed, 19 Nov 2014 02:07 AM IST
Updated Wed, 19 Nov 2014 02:07 AM IST
विज्ञापन
stop were made for matadors

शहर में अनियंत्रित बसों की रफ्तार पर शिकंजा कसा जाएगा। कोई भी मेटाडोर चालक अपनी मर्जी से कहीं भी मेटाडोर खड़ी कर यात्रियों को नहीं चढ़ा पाएगा। यही नहीं, चालकों द्वारा नंबर को लेकर लगने वाली रेस पर भी अंकुश लगेगा।

विज्ञापन


चालकों को एक तय समय के मुताबिक ही चलना होगा। यातायात विभाग ने शहर में बस बाक्स बनाने की योजना बनाई है। इसके लिए एक कमेटी का भी गठन किया है, जो शहर में 50 जगहों का चयन करेंगे। यहीं पर शहर में चलने वाली मेटाडोर रुकेंगी।
विज्ञापन


एसएसपी ट्रैफिक मोहन लाल का कहना है कि शहर में मेटाडोर कहीं पर भी रोक दी जाती हैं। इससे जाम की स्थिति बनती है। यात्रियों की जान को भी खतरा रहता है। हादसे होने की आशंका भी बनी रहती है। इसलिए बस बॉक्स पर वाहनों को रोकने की योजना बनाई गई है। एक-दो दिन में इस पर बैठक होगी। इसके बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर रोज 2200 मेटाडोरों का संचालन

stop were made for matadors

आरटीओ, जिला सहायक उपायुक्त, नगर निगम के संयुक्त सचिव/सचिव कमेटी में शामिल होंगे। इन्हें ही तय करना है कि शहर में किन 50 स्थानों पर बस बॉक्स बनाए जाएं। अगले कुछ दिन में बैठक होनी है।

वहीं चयनित 50 जगहों पर पीले रंग का एक बॉक्स बनाया जाएगा। 30 फुट लंबाई वाले इस बॉक्स में ही मेटाडोर खड़ी होंगी। यहीं पर यात्रियों को बस में बैठाना और बस से उतारना होगा। इसकी मानीटरिंग के लिए यातायात कर्मियों को भी नियुक्त किया जाएगा।

इस समय शहर में हर रोज 2200 मेटाडोरों का संचालन हो रहा है। शहर के अलावा आसपास की मेटाडोरों को शामिल करें, तो संख्या 4360 तक पहुंच जाती है। शहर में मेटाडोर के चलने का कोई सिस्टम नहीं। इसलिए हर वक्त चालकों में रेस लगी रहती है। हर चालक ओवरटेक कर पहले सवारी उठाने का प्रयास करता है। इससे हादसों की आशंका रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed