फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   stone pelting on minister Convoy in kashmir

कश्मीर में मंत्री के काफिले पर पथराव, उपद्रवियों ने स्कूल और 8 दुकानें फूंकीं

Sun, 23 Oct 2016 01:00 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला,श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला,श्रीनगर Updated Sun, 23 Oct 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
stone pelting on minister Convoy in kashmir
kashmir - फोटो : PTI
घाटी में शनिवार को कई स्थानों पर हिंसक प्रदर्शन हुए। पीडीपी के एक मंत्री के काफिले पर पथराव किया गया। एक स्कूल और आठ दुकानें फूंक डाली गईं।
विज्ञापन


हिंसक भीड़ को खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। जुमे की नमाज को देखते हुए श्रीनगर के छह थाना क्षेत्रों में लागू कर्फ्यू शनिवार को हटा लिया गया। 

रियासत के ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अब्दुल हक खान के काफिले पर उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में हमला किया गया। उपद्रवियों ने सदरकूट बाला में काफिले पर पथराव किया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। लगभग आधे घंटे बाद सुरक्षा घेरे में उन्हें सुरक्षित निकाला गया। वे मीटिंग में शामिल होकर श्रीनगर लौट रहे थे।
विज्ञापन

सर्च ऑपरेशन के दौरान शोपियां में हिंसा

stone pelting on minister Convoy in kashmir
Security while Voilance in Kashmir - फोटो : PTI
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के बुगाम गांव में एक स्कूल में उपद्रवियों ने आग लगा दी। शोपियां में जामिया मस्जिद के पास आठ दुकानें भी जल गईं। माना जा रहा है कि उपद्रवियों ने आग लगाई होगी। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। 

शोपियां के हेफ गांव में उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए घर-घर चलाए गए सर्च आपरेशन के दौरान लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इस पर सुरक्षा बलों को हवाई फायर करने के साथ ही आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

दक्षिणी कश्मीर के बिजबिहाड़ा में देशविरोधी रैली को रोकने पर झड़प हुई। बारामुला जिले के पट्टन इलाके के पलहलान गांव में रैली निकालने से रोकने पर हिंसक प्रदर्शन हुए। जेके एलएफ के चेयरमैन यासिन मलिक को चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराने की मांग को लेकर लोगों ने श्रीनगर के मायसूमा इलाके में प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

हुर्रियत (जी) के चेयरमैन सैयद अली शाह गिलानी से उनके छोटे बेटे नसीम गिलानी को नहीं मिलने दिया गया। नसीम का कहना है कि वह उनसे मिलने सुबह साढ़े 10 बजे हैदरपोरा पहुंचे तो उन्हें मिलने नहीं दिया गया। बताया कि बड़े भाई नईम को सनतनगर में रोक लिया गया।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed