{"_id":"663975738281d888bb0d4a17","slug":"stone-pelting-at-police-by-animal-smugglers-jammu-news-c-10-jam1008-355360-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पशु तस्करों ने पुलिस कर्मियों पर किया पथराव, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पशु तस्करों ने पुलिस कर्मियों पर किया पथराव, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-तस्करों को रोकने का प्रयास कर रहे थे कर्मी, आरोपी मौके से फरार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। झज्जर कोटली क्षेत्र में पशु तस्करों को पकड़ना पुलिस को महंगा पड़ गया। तस्करों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। हालांकि कर्मी इसमें बाल-बाल बच गए लेकिन तस्कर मौके से फरार हो गए। झज्जर कोटली थाने में इसे लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं नगरोटा में पुलिस ने एक ट्रक से 15 मवेशियों को बरामद किया। पुलिस ने ट्रक चालक अहमद दीन निवासी पुंछ को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार रविवार देर रात पुलिस टीम ने सड़क पर कुछ मवेशियों को जाते हुए देखा। मवेशियों के साथ कुछ लोग भी थे। जैसे ही पुलिस टीम ने इनसे पूछताछ करनी चाही तो लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। किसी तरह से पुलिस टीम वहां से निकली। इससे पहले कि पुलिस टीम अधिक कर्मियों को लेकर पहुंचती। तब तक तस्कर वहां से फरार हो गए थे। हालांकि इसमें कोई कर्मी घायल नहीं हुआ है। एसडीपीओ आकाश कोहली का कहना है कि इसे लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। बता दें कि रविवार को पुलिस ने झज्जर कोटली और नगरोटा में पशु तस्करी के दो प्रयास विफल किए थे।