{"_id":"64f4edcf667f1c8db60372f6","slug":"statue-of-atal-bihari-vajpayee-jammu-news-c-10-jam1008-195154-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चौक पर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चौक पर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण
विज्ञापन
रेडियो स्टेशन जम्मू के पास अटलजी चौक पर रविवार को अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के अनावरण किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश भाजपा के महासचिव संगठन अशोक कौल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेंगे। अपने 60 वर्षों के संसदीय कार्यकाल के दौरान इस महान नेता की कई उपलब्धियां रहीं। यूएनओ में उनका संबोधन बेहद प्रभावशाली था और दुनिया भर के राजनेता आज भी उसे याद करते हैं। जिस राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना ने देश के पूरे परिदृश्य को बदल दिया है, उसकी कल्पना अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी। कौल रविवार को रेडियो स्टेशन जम्मू के पास अटलजी चौक पर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के अनावरण समारोह में बोल रहे थे।
इस प्रतिमा की स्थापना के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता ने धन मुहैया कराया और पूर्व डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने इस चौराहे को अटल चौक का नाम दिया था। गुप्ता ने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाना उन लोगों के लिए एक बड़ा तमाचा है जो इसके नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाकर अपनी राजनीतिक दुकानें चला रहे थे। 25 दिसंबर को वाजपेयी के जन्मदिवस पर इसी स्थान पर एक बड़ा समारोह करवाया जाएगा। इस मौके पर सांसद जुगल किशोर शर्मा, प्रमोद कपाही, विनय गुप्ता, राजीव, महंत रामेश्वर दास आदि मौजूद रहे।