{"_id":"66a58ed55980fb9c2905d6e4","slug":"state-women-congress-vice-president-said-government-implement-the-reservation-bill-jammu-news-c-10-jam1008-408995-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण विधेयक को जल्द लागू करें : भानु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण विधेयक को जल्द लागू करें : भानु
विज्ञापन
पार्टी मुख्यालय जम्मू में तख्तियां पकड़ कर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग करती उपाध्यक्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष भानु महाजन ने देश में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की गारंटी देने वाले महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करने की मांग की है। इस मांग को लेकर महिला कांग्रेस 29 जुलाई को जंतर-मंतर नई दिल्ली और सभी जिला स्तर पर प्रदर्शन करेगी।
यहां पार्टी मुख्यालय में शनिवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए महाजन ने कहा कि संसद में विधेयक पारित होने के बाद उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। इस विधेयक को लागू करने में देरी करने के फैसले ने सत्तारूढ़ दल की पोल खोल दी है। यह देश की महिलाओं के साथ धोखा और अन्याय है। संसद में हमारे वरिष्ठ नेताओं ने उक्त विधेयक को तत्काल लागू करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि महंगाई पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। महिला गृहणियों की रसोई का बजट बिगड़ गया है। सरकार कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रस्तावित महालक्ष्मी जैसी योजना को लाए। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के खातों में एक लाख रुपये जमा करके उन्हें जीवित रहने और सम्मानजनक जीवन जीने में मदद की जाए।