फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   State administration will release three leaders today

राज्य प्रशासन तीन नेताओं को आज करेगा रिहा, भरना होगा मुचलका

Thu, 10 Oct 2019 02:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 10 Oct 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
State administration will release three leaders today
demo pic

राज्य प्रशासन पांच अगस्त से हिरासत में लिए गए तीन नेताओं को वीरवार को रिहा करेगा। इन नेताओं में यावर मीर, नूर मोहम्मद और शोयब लोन शामिल हैं। अधिकारियों ने बुधवार देर रात बताया कि ये तीनों नेता पांच अगस्त से हिरासत में थे। इन्होंने रिहाई के लिए मुचलका भी भरना होगा। 

विज्ञापन


यावर मीर रफियाबाद विधानसभा सीट से पीडीपी के पूर्व विधायक हैं। जबकि शोयब लोन ने उत्तरी कश्मीर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा बाद में पार्टी से इस्तीफा दे दिया। लोन को पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के प्रमुख सज्जाद लोन का करीबी माना जाता था। 
विज्ञापन


तीसरे नेता नूर मोहम्मद नेशनल कांफ्रेंस कार्यकर्ता हैं। जो श्रीनगर शहर के उग्रवाद प्रभावित बटमालू क्षेत्र में पार्टी का चेहरा हैं। रिहाई से पहले तीनों नेता शांति और अच्छे व्यवहार बनाए रखने के लिए हलफनामा भी देंगे। इससे पहले 21 सितंबर को पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के इमरान अंसारी और सैयद अखून को स्वास्थ्य आधार पर राज्य प्रशासन ने रिहा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 केंद्र सरकार के 5 अगस्त के फैसले के बाद राजनेताओं, अलगाववादियों, कार्यकताओं और वकीलों सहित एक हजार से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया था।

इन बंदियों में तीन पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला व महबूबा मुफ्ती शामिल हैं। इन बंदियों में 250 से अधिक जम्मू और कश्मीर के बाहर की जेलों में भेजे गए हैं। डॉ. फारूक अब्दुल्ला को बाद में जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed