फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Star badminton player Saina Nehwal took the blessings of Vaishno Devi, encouraged the local players

वैष्णो दरबार में साइना: स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ने लिया माता का आशीर्वाद, स्थानीय खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला  

Sun, 14 Nov 2021 10:26 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 14 Nov 2021 10:26 PM IST
सार

स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए पहुंची। उन्होंने माता के दर्शन कर स्थानीय चीजों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वह श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पहुंची। उन्होंने वहां खिलाड़ियों को कई प्रकार के टिप्स दिए।  

विज्ञापन
Star badminton player Saina Nehwal took the blessings of Vaishno Devi, encouraged the local players
कटड़ा में खिलाड़ियों के साथ साइना नेहवाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

देश की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित किया। माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद वापस लौट रही साइना ने कुछ समय स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खिलाड़ियों के साथ बिताया। 

विज्ञापन


उन्होंने खिलाड़ियों से अपने खेल को उत्कृष्ट करने के लिए अधिक से अधिक परिश्रम करने को कहा। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में नियमित अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के लिए साइन नेहवाल से मिलने का अनुभव काफी खास रहा। खिलाड़ियों ने साइना से बैडमिंटन के टिप्स लिए और सेल्फी भी ली।
विज्ञापन


श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार ने साइना का स्वागत किया और उन्हें स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में जारी गतिविधियों से भी अवगत करवाया। इस दौरान पैरालंपिक खिलाड़ी राकेश कुमार व अन्य खिलाड़ी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल किए माता के दर्शन
देश की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने शनिवार को मां वैष्णो देवी की प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन किए। वह अपने परिजनों के साथ धर्मनगरी पहुंचीं थी। उन्होंने माता के दर्शन कर परिवार की सुख शांति की कामना की। साइना इससे पहले भी कई बार माता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए दरबार आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed