Vaishno Devi Stampede Live: माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ से 12 श्रद्धालुओं की मौत, आठ की हुई पहचान
{"_id":"61cf9c55a8b2145aa3290e1a","slug":"stampede-at-mata-vaishno-devi-bhawan-in-jammu-kashmir","type":"live","status":"publish","title_hn":"Vaishno Devi Stampede Live: माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ से 12 श्रद्धालुओं की मौत, आठ की हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 01 Jan 2022 03:18 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 01 Jan 2022 03:18 PM IST
खास बातें
Mata Vaishno Devi Mandir Incident News Live: माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग ने बताया कि इस भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई है और 13 लोग घायल हुए हैं। बचाव कार्य जारी है, यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
Mata Vaishno Devi Bhawan
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
03:16 PM, 01-Jan-2022
गोरखपुर के एक युवक की मौत
गोरखपुर के चौरी चौरा इलाके के रामपुर बुजुर्ग निवासी डॉक्टर अरुण सिंह की वैष्णो देवी भवन में भगदड़ के दौरान मौत हो गई है। घटना में उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।यह भी पढ़ें: Vaishno Devi Stampede: वैष्णो देवी हादसे में गोरखपुर के डॉक्टर ने गंवाई जान, एक महीने पहले हुई थी शादी
03:00 PM, 01-Jan-2022
कानपुर के जीजा साले की गई जान
हादसे में मरने वालों में दो लोग कानपुर के भी बताए जा रहे हैं। दोनों की शिनाख्त पनकी गंगागंज निवासी महेंद्र और बिधनू काकाेरी निवासी नरेंद्र कश्यप के रूप में हुई है। दोनों आठ नौ लोगों के जत्थे के साथ वैष्णो देवी दर्शन करने गए थे। देर रात हुई भगदड़ में दोनों की जान चली गई। दोनों लोग रिश्ते में जीजा साले थे। पनकी निवासी अन्या छह लोगों के साथ गए थे। देर रात हुई भगदड़ में दोनों की मौत हो गई। साथ गए लोगों ने सुबह फोन कर घर पर दोनों की हादसे में मौत की जानकारी दी तो कोहराम मच गया।यह भी पढ़ें: वैष्णो देवी हादसा: नए साल पर दर्शन करने गए जीजा-साले की मौत से घर में मचा कोहराम, भगदड़ में गई जान
विज्ञापन
01:35 PM, 01-Jan-2022
मुझे लगता है वहां भ्रम होने से हुआ होगा हादसा- डीजीपी दिलबाग सिंह
डीजीपी दिलबाग सिंह ने अस्पताल में भर्ती लोगों से मिलने के बाद प्रेस से बात की जिसमें उन्होंने कहा कि, मुझे लगता है कि उधर किसी तरह का भ्रम हुआ होगा जिससे कुछ प्रतिक्रिया हुई होगी। वहां मौजूद लोगों के अनुसार, कुछ क्रॉस-मूवमेंट था जिसके कारण कुछ टकराव हुआ, या कुछ बहसबाजी हुई होगी। सभी चीजें देखी जा रही हैं। ज्यादातर मौतें दम घुटने और लोगों के आपस में टकराने से हुई हैं। घायलों को अस्पताल ले जाने में समय नहीं गंवाया गया। 6 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, अन्य 4 लोग भी डिस्चार्ज के लिए तैयार हैं और अन्य 4 को कुछ और दिन अस्पताल में भर्ती रहने की आवश्यकता होगी।12:15 PM, 01-Jan-2022
मायावती ने जताया हादसे पर शोक
बसपा प्रमुख मायावती ने भी वैष्णो देवी हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के दौरान हुए हादसे में कई लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग बुरी तरह घायल हो गए। मीडिया के माध्यम से अब तक जो तथ्य सामने आ रहे हैं, उसमें सरकार की ज्यादा लापरवाही नजर आ रही है। सरकार इस पर गंभीरता से चिंतन करे।
12:12 PM, 01-Jan-2022
डीजीपी दिलबाग सिंह पहुंचे नारायणा अस्पताल
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह माता वैष्णो देवी नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचे जहां भगदड़ से घायल लोगों का उपचार किया जा रहा है।जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह माता वैष्णो देवी नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचे जहां भगदड़ से घायल लोगों का उपचार किया जा रहा है। pic.twitter.com/llCdAIALLv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 1, 2022
11:18 AM, 01-Jan-2022
घायलों के सामने आए नाम
नाम शहर का नामऋषिकेश(23) मुंबई
विकास तिवारी(35) मुंबई
सुमित(29) पठानकोट, पंजाब
आयुष(25) चन्नी, जम्मू
कपिल(25) दिल्ली
नितिन गर्ग(30) गंगा नगर, राजस्थान
अज्ञात(35)
किरन(18) हरियाणा
आशीष कुमार जायस(25) प्रयागराज, यूपी
भवर लाल पाटिदा(47) मंदसौर, एमपी
साहिल कुमार(22) आरएस पुरा, जम्मू
अज्ञात(25)
अधाया महाजन(16) चन्नी हिम्मत
प्रशांत हाडा(30) जयपुर, राजस्थान
सरिता(42) दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
10:53 AM, 01-Jan-2022
तीन सदस्यों की टीम करेगी हादसे की जांच: श्राइन बोर्ड
श्राइन बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि, हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत हुई और 15 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। सरकार ने तीन सदस्यों की टीम को उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं, जिसकी अध्यक्षता प्रिंसिपल सेक्रेटरी होम करेंगे और उनके अलावा एडीजीपी जम्मू जोन और डिविजनल कमिश्नर जम्मू इसके सदस्य होंगे।10:36 AM, 01-Jan-2022
श्राइन बोर्ड ने जारी किया बयान
हादसे को लेकर श्राइन बोर्ड ने बयान जारी किया है। इस बयान में कहा गया है कि, रात करीब 2.15 बजे वैष्णो देवी भवन के गेट नंबर तीन के पास भगदड़ मची। श्राइन बोर्ड के अधिकारियों, पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया।10:16 AM, 01-Jan-2022
अस्पताल प्रशासन से मिली मृतकों की सूची
- धीरज कुमार (25) नोशेरा राजोरी जम्मू-कश्मीर
- स्वेता सिंह (35) पत्नी विक्रम सिंह गाजियाबाद
- धरमवीर सिंह साला पुर सहारनपुर यूपी
- विनीत कुमार पुत्र वहीरपार सिंह सहारनपुर यूपी
- डा. अर्जुन प्रताप सिंह पत्र सतप्रकाश सिंह गोरखपुर यूपी
- विनय कुमार (24) महेश चंद्र बदरपुर दिल्ली
- सोनू पांडे पुत्र नरेंद्र पांडे बदरपुर दिल्ली
- ममता पत्नी सुरेंद्र बीरी झांझर हरियाणा
10:03 AM, 01-Jan-2022
यात्रा दोबारा शुरू हुई तो बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू हुई जिसमें हजारों लोग दोबारा देखे जा सकते हैं।Reasi, J&K | Vaishno Devi yatra resumes following a brief suspension after 12 people lost their lives in a stampede incident in Katra pic.twitter.com/n2xZO2wuj9
— ANI (@ANI) January 1, 2022