फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Weather Kashmir, Cold Wave

Jammu News: दिन में गिरे पारे ने कराया ज्यादा सर्दी का अहसास

विज्ञापन
Srinagar, Weather Kashmir, Cold Wave
Weather - फोटो : पैथालॉजी में डिजिटल एक्सरे रूम के बाहर मरीजों को वापस करता सुरक्षा कर्मी।
- न्यूनतम तापमान भी घटा, डल में सुबह कोहरे में चलते दिखाई दिए शिकारे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। दिन में गिरे पारे ने सोमवार को लोगों काे ज्यादा सर्दी का अहसास कराया। रात में कम तापमान में तो लोग घरों में होते हैं, दिन में कामकाज के दौरान ज्यादा सर्दी लगी। वहीं न्यूनतम तापमान और कम हो गया है। घाटी के लगभग सभी जिलों में शनिवार को न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 22 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम पारा और अधिकतम पारा नीचे आएगा। जम्मू संभाग में बीते एक सप्ताह से ठंड का मिला जुला असर दिखाई दे रहा है। मौसम आम दिनों की तरह जहां साफ और चमकीली धूप निकल रही है
सोमवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.0 डिग्री कम है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.0 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम था। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा है, वहीं न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है। वहीं जम्मू संभाग में बीते एक सप्ताह से ठंड का मिला जुला असर दिखाई दे रहा है। मौसम आम दिनों की तरह जहां साफ और चमकीली धूप निकल रही है। जम्मू में कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि सुबह व शाम को पारा लुढ़कने से गलन भरी ठंड का एहसास हो रहा है। पूरे दिन धूप निकलने से राहत महसूस की जा रही है। जम्मू संभाग के बनिहाल में सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस,भद्रवाह में भी 3.3 डिग्री सेल्सियस,कठुआ व कटड़ा में 10.8 डिग्री सेल्सियस,बटोटे में 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 24.8 व न्यूनतम 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह कल की अपेक्षा एक डिग्री अधिक रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 व नयूनतम तापमान में सुधार के साथ 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed