फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Third Junior Asian Pencheck Silat Competition

Jammu News: तीसरी जूनियर एशियाई पेंचक सिलाट स्पर्धा के शुभंकर का अनावरण

सार

श्रीनगर में तीसरी जूनियर एशियाई पेंचक सिलाट चैंपियनशिप का आयोजन 26 से 30 सितंबर तक किया जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय खेल में 11 देशों के 300 से अधिक एथलीट शामिल होंगे। इससे क्षेत्र में पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
Srinagar, Third Junior Asian Pencheck Silat Competition
पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में श्रीनगर पहुंचे ​खिलाड़ी। संवाद

विस्तार

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। एशिया के सबसे रोमांचक मार्शल आर्ट आयोजनों में से एक का मंच श्रीनगर में सज चुका है। तीसरी जूनियर एशियाई पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के शुभंकर का वीरवार को श्रीनगर में आधिकारिक रूप से अनावरण किया गया।
यह चैंपियनशिप 26 से 30 सितंबर तक आयोजित की जाएगी जिसमें पूरे महाद्वीप के युवा एथलीट एक साथ आएंगे। अनावरण समारोह की अध्यक्षता जम्मू-कश्मीर की मुख्य खेल अधिकारी अनीसा नबी और जम्मू-कश्मीर खेल परिषद की सचिव नुजहत गुल ने की। उन्होंने आगामी टूर्नामेंट के लिए ट्रॉफी भी जारी कीं। इस अवसर पर संभागीय खेल अधिकारी जावेद उर रहमान, भारत के मुख्य कोच इरफान अजीज और मोहम्मद इकबाल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

चैंपियनशिप का भव्य उद्घाटन समारोह 26 सितंबर को दोपहर 1:30 बजे श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा। इस आयोजन में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, केंद्रीय खेल मंत्री सतीश शर्मा सहित अन्य अतिथि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिवसीय इस आयोजन में 11 देश, 12 टीमें और 300 से ज़्यादा एथलीट और अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। भारत (ए और बी), उज्बेकिस्तान, इंडोनेशिया, किर्गिस्तान, थाईलैंड, श्रीलंका, फिलीपींस, बांग्लादेश, वियतनाम, नेपाल और कजाकिस्तान की टीमें शीर्ष सम्मान के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। यह चैंपियनशिप युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण, जम्मू-कश्मीर खेल परिषद, भारतीय पेंचक सिलाट महासंघ और एशियाई पेनकैक सिलाट महासंघ के सहयोग से आयोजित की जा रही है। इस आयोजन के उत्साह को और बढ़ाते हुए इन देशों के एथलीट और कोच श्रीनगर पहुंच चुके हैं।
उन्होंने चैंपियनशिप के प्रति अपना उत्साह व्यक्त किया और इस बात पर जोर दिया कि ऐसे आयोजन न केवल युवा मार्शल कलाकारों को अपना कौशल दिखाने का मंच प्रदान करते हैं, बल्कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा देते हैं।

अधिकारियों ने कहा कि यह चैंपियनशिप न केवल खेलों को बढ़ावा देगी बल्कि जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को भी काफी बढ़ावा देगी श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों का स्वागत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed