फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar, sonmarg, new year eve

Jammu News: सोनमर्ग में पहली बार नए साल का जश्न मनाने की तैयारी

विज्ञापन
srinagar, sonmarg, new year eve
पर्यटन विभाग की ओर से होगा कार्यक्रमों का आयोजन; नए वर्ष के स्वागत के लिए घाटी तैयार, पर्यटकों का लगने लगा तांता
विज्ञापन

गुलमर्ग, पहलगाम में सभी होटल व रिजार्ट बुक
अमृतपाल सिंह बाली
श्रीनगर। नये साल के स्वागत के लिए कश्मीर घाटी तैयार है। पहली बार प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग में नए साल का जश्न मनाया जाएगा। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पहलगाम और गुलमर्ग में अभी से ही पर्यटकों का तांता लगना शुरू हो गया है। नए वर्ष के आगमन से पहले ही सैलानी मनमोहक नजारों का लुत्फ आनंद लेने पहुंच चुके हैं। सर्दी के मौसम में गर्मजोशी के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए भी पर्यटकों ने अभी से ही एडवांस बुकिंग भी कर दी गई है। पर्यटकों को लुभाने के पर्यटन विभाग द्वारा भी कई कार्यकर्ताओं का आयोजन किया जा रहा है।
पर्यटन विभाग की डिप्टी डायरेक्टर दीबा खालिद ने बताया कि गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग में नए वर्ष के मौके पर राष्ट्रीय स्तर की सेलिब्रिटीज को आमंत्रित किया गया है। विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। गुलमर्ग में आभा हंजूरा का कार्यक्रम रखा गया है। इसके अलावा आदिल गुरेजी, इश्फाक कावा समेत कई बैंड और स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गुलमर्ग और पहलगाम में सभी होटल बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन


होटल कारोबारी बोले- पर्यटकों की संख्या में इजाफा, बर्फबारी
के बाद ज्यादा बुकिंग होने की उम्मीद
होटल इंडस्ट्री से जुड़े गुलाम मुस्तफा नामक ऑपरेटर ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पर्यटक नए साल के मौके पर कश्मीर का रुख कर रहे हैं। पर्यटन स्थलों पर एडवांस बुकिंग कर दी है। एक होटल के प्रबंधक बशीर बाबा ने बताया कि इस वर्ष अभी तक पर्यटक काफी संख्या में कश्मीर आए और नए साल के मौके पर यह संख्या और बढ़ गई है। गुलमर्ग पूरा सोल्ड-आउट है। इस साल अभी आगे के महीनों में बर्फबारी के बाद और ज्यादा बुकिंग की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों को लुभाने के लिए दिए जा रहे विशेष ऑफर : दीबा
नए वर्ष के अवसर पर पर्यटकों के लिए डिस्काउंट या विशेष ऑफर को लेकर दीबा ने कहा होटल मालिकों की ओर से कॉर्पोरेट इवेंट, गाला डिनर आदि जैसे विशेष ऑफर दिए गए हैं। विभाग ने भी और भी चीजें जोड़ने की गुजारिश की है। सोनमर्ग अक्सर सर्दी के मौसम में बंद रहता था, लेकिन इस बार पहली बार होटल खुले रहेंगे। वहां भी नए साल के अवसर पर सोनमर्ग डेवलपमेंट अथॉरिटी के साथ मिलकर कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके अलावा आइस स्केटिंग रिंक आकर्षण का केंद्र रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed