{"_id":"bdbe7465a367f7b03920062abcca6962","slug":"srinagar-secretariat-move-from-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए कैसे जम्मू में मूव होगा श्रीनगर का दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए कैसे जम्मू में मूव होगा श्रीनगर का दरबार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 17 Oct 2014 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एसआरटीसी) दरबार मूव की तैयारी में जुट गई है। श्रीनगर से जम्मू सचिवालय तक दरबार मूव से संबंधित सामान और कर्मचारियों को पहुंचाने के लिए कारपोरेशन ने बसों के अलावा ट्रकों की भी व्यवस्था कर ली है।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ से एसआरटीसी को हुए नुकसान के बावजूद राहत और पुनर्वास कार्य में एसआरटीसी के वाहनों को युद्ध स्तर पर लगाया गया है। अब दरबार मूव की बारी है। इसके लिए एसआरटीसी ने तैयारी कर ली है। कारपोरेशन के महाप्रबंधक आपरेशन आर एस जम्वाल का कहना है कि दरबार मूव की तैयारी में एसआरटीसी जुट गई है।
विज्ञापन
श्रीनगर में एक बैठक हो चुकी है। कारपोरेशन दरबार मूव से संबंधित सामान को जम्मू सचिवालय पहुंचाने के लिए करीब 75 से 80 ट्रक काम पर लगाएगी। इसके अलावा 25 के करीब बसों को मुलाजिमों को श्रीनगर से जम्मू लाने के लिए सड़क पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
दरबार मूव में सरकार की तरफ से जितनी भी गाड़ियों की मांग की जाएगी, उन्हें सड़क पर उतारा जाएगा। उनका कहना है कि बाढ़ के बाद राहत और पुनर्वास के कार्य में एसआरटीसी की ओर से करीब 400 ट्रकों की सेवाएं मुहैया करर्वाई गई थी।