फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Sanchur Lake View Hotel, Divcom Dr. Anshul Garg

Jammu News: सेंच्युर लेक व्यू होटल की हैंडओवर प्रक्रिया पर की चर्चा

विज्ञापन
Srinagar, Sanchur Lake View Hotel, Divcom Dr. Anshul Garg
श्रीनगर। डिविजनल कमिश्नर कश्मीर अंशुल गर्ग ने शुक्रवार को ‘सेंच्युर लेक व्यू होटल हैंडओवर कमेटी’ की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में संशोधित टेंडर प्रक्रिया, अचल सामग्रियों के स्थानांतरण, बिजली-पानी जैसी सुविधाओं का एसकेआईसीसी और सेंच्युर होटल के बीच विभाजन, कुछ लॉजिस्टिक मुद्दों पर लागत साझेदारी, भवन अनुमति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन


डिविजनल कमिश्नर ने संबंधित इंजीनियरिंग विभागों को संयुक्त साइट विजिट कर अचल सामग्रियों का आकलन करने और व्यापक रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अधिकारी को होटल की भूमि की स्पष्ट सीमाएं निर्धारित करने के लिए लैंड डिमार्केशन रिपोर्ट जेकेटीडीसी को साझा करने को कहा। अंशुल गर्ग ने सभी औपचारिकताओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा कर सेंच्युर लेक व्यू होटल को सुचारु रूप से कंसेशनेयर को सौंपने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed