फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Railway Senior Officials Visit, Railway Station Anantnag

उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला परियोजना में कोताही न बरतें : अशोक वर्मा

विज्ञापन
Srinagar, Railway Senior Officials Visit, Railway Station Anantnag
बारामुला में निरीक्षण के दौरान उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक। स्रोत रेलवे
- उत्तर रेलवे के जीएम अशोक कुमार ने श्रीनगर-बारामुला रेल खंड का किया निरीक्षण
विज्ञापन

- बोले, काफी महत्वपूर्ण है उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक राष्ट्रीय परियोजना
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) बेहद ही महत्वपूर्ण है। इस राष्ट्रीय परियोजना में सुरक्षा प्रोटोकॉल और कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने में कोई कोताही न बरती जाए। निर्धारित कार्यों को तय समय में पूर्ण करें।
यह बातें उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने कही। वह सोमवार को उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के श्रीनगर-बारामुला रेल खंड का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान 60 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी रेलवे स्टेशनों का जायजा लिया।
विज्ञापन

स्टेशन पर मिलने वाली सभी यात्री सुविधाओं को देखने के साथ ही कश्मीर घाटी के अनंतनाग रेलवे स्टेशन के गुड्स शेड पहुंचे। अनंतनाग गुड्स टमिर्नल कश्मीर घाटी में रेल माल ढुलाई नेटवर्क का महत्वपूर्ण बिंदु हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएम ने निरीक्षण के दौरान यात्री सुरक्षा, ट्रेन संचालन और बुनियादी ढांचे के विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। परियोजना से जुड़े अधिकारियों को सभी कार्यों की बारिकी से निगरानी करने और तय समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान डीआरएम जम्मू विवेक कुमार के साथ ही मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed