{"_id":"65d3d012d354bcb05b097f24","slug":"srinagar-pm-tour-bussinessman-srinagar-news-c-10-jam1006-306091-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कारोबारियों को पीएम से उम्मीद, घाटी में व्यापार प्रक्रिया को बनाएंगे आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कारोबारियों को पीएम से उम्मीद, घाटी में व्यापार प्रक्रिया को बनाएंगे आसान
Tue, 20 Feb 2024 03:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम्मू-कश्मीर की आगामी यात्रा का उद्योग जगत और कारोबारियों ने स्वागत किया है। साथ ही उम्मीद जताई है कि वह घाटी में बेरोजगारी के प्रमुख मुद्दे पर बात करेंगे। साथ ही घाटी में व्यापार प्रक्रिया को आसान बनाएंगे।
कश्मीर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केसीसीआई) ने जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री 20 फरवरी को प्रदेश के दौरे के दौरान कई परियोजनाओं के उद्घाटन सहित शिलान्यास करेंगे। यह परियोजनाएं जम्मू-कश्मीर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उद्योग के लिए बुनियादी ढांचे और समर्थन की कमी प्रदेश के समग्र विकास में एक प्रमुख बाधा रही है। केसीसीआई केंद्र शासित प्रदेश में अपनी पसंदीदा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस योजना को लागू करने के लिए प्रधानमंत्री से आशा करता है।
प्रधानमंत्री से जम्मू-कश्मीर के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण सुझावों पर विचार करने की उम्मीद है। केसीसीआई प्रधानमंत्री की पसंदीदा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस योजना के कार्यान्वयन पर जोर देगी। जम्मू-कश्मीर में माहौल सामान्य हो रहा है, जिस कारण पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। हालांकि, हवाई अड्डे पर सुविधाओं की कमी से यात्रियों दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। श्रीनगर हवाईअड्डे पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विकास करना चाहिए।