फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, PDP, Declared Names, Constituency Head, South Kashmir

Jammu News: पीडीपी ने दक्षिण कश्मीर के लिए घोषित किए विधानसभा क्षेत्र प्रभारी

विज्ञापन
Srinagar, PDP, Declared Names, Constituency Head, South Kashmir
इल्तिजा मुफ्ती को बीजबेहड़ा सीट बरकरार, नईम अख्तर की सक्रिय राजनीति में वापसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने सोमवार को दक्षिण कश्मीर, गांदरबल और बांदीपोरा जिलों के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नामित किए हैं।
पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने आगामी पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी के जमीनी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी है। अनंतनाग ईस्ट (शांगस) सीट के लिए अब्दुल रहमान वीरी, अनंतनाग के लिए डॉ. महबूब बेग, अनंतनाग वेस्ट के लिए एडवोकेट शेख जावेद, पहलगाम के लिए डॉ. शबीर सिद्दीकी, स्रीगुफवाड़ा (बि जबेहाड़ा) के लिए इल्तिजा मुफ्ती, कोकरनाग (एसटी) के लिए चौधरी तालिब, और डूरू के लिए मो. अशरफ मलिक को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

कुलगाम जिले में पार्टी ने मो. सरताज मदनी (देवसर) और गुलज़ार अहमद डार (डीएचपोरा) को जिम्मेदारी सौंपी है। पीडीपी ने पहले की तरह ज़हूर अहमद मीर (पंपोर), वहीद-उर-रहमान पारा (पुलवामा) और रफ़ीक अहमद नाइक (त्राल) को भी उनके संबंधित क्षेत्रों में प्रभारी के रूप में बनाए रखा है। शोपियां जिले में आज़ाद विधायक रहे एजाज़ अहमद मीर (जैनापोरा, वाची) और राजा वहीद (शोपियां) को प्रभारी बनाया गया है। गांदरबल जिले में बशीर अहमद मीर (गांदरबल) और जमात अली शाहीन (कंगन) को क्षेत्र प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पीडीपी के विचारक और रणनीतिकार नईम अख्तर की सक्रिय राजनीति में वापसी हुई है। उन्हें बांदीपोरा का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा पूर्व एमएलसी यासिर रेशी, जिन्होंने 2024 के विधानसभा चुनाव इंजीनियर राशिद की पार्टी आवामी इत्तेहाद पार्टी के समर्थन से लड़े थे, को सोनावारी सीट का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी ने एडवोकेट आसिफ इकबाल चौधरी को राजौरी खंड का प्रभारी बनाया है। हालांकि, इस सूची में कुछ वरिष्ठ नेताओं जैसे पीरजादा मंसूर हुसैन, गुलज़ार अहमद वानी, यावर बंदे और गफ्फार सोफी के नामों का न होना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed