{"_id":"68cdc498cb8335d8c8016a70","slug":"srinagar-news-sports-news-srinagar-news-c-10-lko1027-717684-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: उत्तर जोन ने पश्चिम जोन को 5-0 से हराकर जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: उत्तर जोन ने पश्चिम जोन को 5-0 से हराकर जीता खिताब
Sat, 20 Sep 2025 02:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
54वें एफसीआई इंटर-ज़ोनल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल के बाद विजेता टीम और आयोजक। संवाद
- टीआरसी ग्राउंड के सिंथेटिक टर्फ पर खेला गया 54वें एफसीआई इंटर-जोनल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल
श्रीनगर। टीआरसी मैदान के सिंथेटिक फुटबॉल टर्फ पर आयोजित 54वें एफसीआई इंटर-जोनल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुक्रवार को रोमांचक फाइनल खेला गया।
शुक्रवार को तीसरे स्थान के मुकाबले में दक्षिण जोन ने पूर्व जोन को 2-1 से मात देकर कांस्य पदक पर कब्जा किया। वहीं, खिताबी भिड़ंत में उत्तर जोन ने पश्चिम जोन को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से शिकस्त देकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। उत्तर जोन ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और अनुशासित खेल के दम पर दर्शकों को रोमांचित करते हुए शानदार जीत दर्ज की।
फाइनल के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण और समापन समारोह में कई अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी निदेशक एवं जोनल एसपीसी अध्यक्ष सचिंद्र कुमार पटनायक ने की। कार्यकारी निदेशक सुदीप सिंह और कार्यकारी निदेशक (वित्त) बनीता रत्तन शर्मा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इनके साथ महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय खेल प्रोत्साहन समिति अध्यक्ष एल चत्रुनाइक ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
समारोह के दौरान एक विशेष अवसर पर आठ खिलाड़ियों और अधिकारियों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इन्हें खाद्य निगम के साथ रहते हुए फुटबॉल में दिए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए इस सम्मान से नवाजा गया।