फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar news, penchek silat news

Jammu News: श्रीनगर में 11 देशों के 300 खिलाड़ी दिखाएंगे पेंचक सिलाट का दम

विज्ञापन
srinagar news, penchek silat news
तीसरी जूनियर एशियाई पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के प्रमोशन के लिए लाल चौक के घंटाघर पहुंचे ​खिलाड़ी।
- शेर ए कश्मीर इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में होगी तीसरी जूनियर एशियाई पेंचक सिलाट चैंपियनशिप
विज्ञापन

- 25 को कॉम्प्लेक्स में होगा खिलाड़ियाें का स्वागत, 26 को शुभारंभ, 30 को होंगे फाइनल मैच और समापन
श्रीनगर। खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स के बाद अब एक और बड़ा आयोजन श्रीनगर में होने जा रहा है। शेर ए कश्मीर इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में तीसरी जूनियर एशियाई पेंचक सिलाट चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। 26 से 30 सितंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में अपना दम दिखाने भारतीय खिलाड़ियों के अलावा 10 देशों के 300 से अधिक एथलीट यहां आएंगे।
पेंचक सिलाट के राष्ट्रीय कोच और आयोजन समिति से जुड़े इकबाल अहमद ने रविवार को बताया कि कश्मीर के लिए बेहद खुशी की बात है कि श्रीनगर में एक और बड़ा खेल आयोजन होने जा रहा है। गोगजी बाग स्थित शेर ए कश्मीर इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में तीसरी जूनियर एशियाई पेंचक सिलाट चैंपियनशिप-2025 खेली जाएगी।
विज्ञापन

मार्शल आर्ट की पर आधारित और भारतीय पेंचक सिलाट महासंघ द्वारा जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत सहित 11 देशों की 12 टीमों में 300 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें भारत की ए और बी दो टीमें हाेंगी। उज्बेकिस्तान, इंडोनेशिया, किर्गिस्तान, कजाखस्तान, थाईलैंड, श्रीलंका, फिलीपींस, बांग्लादेश, वियतनाम, नेपाल की एक-एक टीम हिस्सा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंचक सिलाट के राष्ट्रीय मुख्य कोच इरफान अजीज ने बताया कि 25 सितंबर को खिलाड़ी शेर ए कश्मीर इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। 26 सितंबर को अतिथियों की उपस्थिति में इसका शुभारंभ किया जाएगा। 30 सितंबर तक प्रतियोगिता चलेगी और अंत में समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पदक वितरण व अन्य कार्यक्रम होंगे।

वहीं बिपिन रावत मेमोरियल हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल में बतौर मुख्य अतिथि आईं ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल ने इस प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के प्रयासों की सराहना करती हूं, वह लगातार युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए बड़े आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने यहां के खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर की भी तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed