{"_id":"68a90c31d78a725a6607dae8","slug":"srinagar-news-national-conference-party-news-srinagar-news-c-10-lko1027-693194-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम को हटाने के लिए लाए गए विधेयक पर टिप्पणी उचित नहीं: डार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम को हटाने के लिए लाए गए विधेयक पर टिप्पणी उचित नहीं: डार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना कृषि विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के मंत्री जावेद अहमद डार ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा का शरद कालीन सत्र अगले महीने बुलाए जाने की उम्मीद है। एक समारोह के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि इस समय केंद्र सरकार द्वारा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को हटाने के लिए लाए गए विधेयकों पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा क्योंकि उन्हें जांच के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, ''''इन्हें जेपीसी के पास भेज दिया गया है। जब जेपीसी द्वारा इन पर कोई निर्णय लिया जाएगा तब हम इस पर बात करेंगे।''''
कृषि उत्पादन विभाग का प्रभार संभाल रहे जावेद ने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है। मंत्री ने कहा, ''''कृषि क्षेत्र में सुधार आगे बढ़ रहे हैं। हमारी प्राथमिकता कृषि गतिविधियों में लगे लोगों को बेहतर फसल किस्में और उच्च घनत्व वाले पौधे उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है।''''