फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar news, lg news

इंजीनियर, डॉक्टर व वैज्ञानिक प्रशासन की रीढ़ हैं : एलजी

Sat, 23 Aug 2025 06:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 23 Aug 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
srinagar news, lg news
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को श्रीनगर में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सिविल सेवक, इंजीनियर, डॉक्टर, वैज्ञानिक और टेक्नोक्रेट के कामों और योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये प्रशासन की रीढ़ हैं। उनकी निष्पक्षता, ईमानदारी, दक्षता और निडरता हमारी मूल्यवान संपत्ति है।
उपराज्यपाल ने समारोह में सेंटर फॉर इनोवेशन इन पब्लिक सिस्टम (सीआईपीएस) के विजेताओं को सम्मानित किया। एलजी ने कहा-मुझे गर्व है कि यहां पुरस्कृत होने वालों ने टीम के रूप में लोगों की सेवा करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए काम किया है। विजेताओं को बधाई देते हुए उनके साहस और समर्पण की सराहना की। एलजी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने एक मजबूत नींव रखी है, जिससे नवीन शासन पहलों को बढ़ावा मिला है। सरकार लोगों की जरूरतों के प्रति अधिक संवेदनशील बनी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य का मापदंड यह है कि क्या वह आम नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाता है। हमें इन दो महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए और शासन प्रणाली को अधिक ज़िम्मेदार और उत्तरदायी बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed