फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar news, jamia masjid news

मांस प्रकरण में तथ्य सार्वजनिक करें : मीरवाइज

Sat, 23 Aug 2025 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 23 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
srinagar news, jamia masjid news
मुत्तहिदा मजलिस-ए-उलेमा ने मुद्दे पर विचार-विमर्श के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन किया
विज्ञापन



श्रीनगर। मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले के पुराने शहर नौहट्टा स्थित ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज को संबोधित करते हुए मीरवाइज-ए-कश्मीर डॉ. मौलवी मोहम्मद उमर फारूक ने सड़े हुए मांस कांड पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दो हफ्तों से ज्यादा समय से लोगों का भरोसा हिलाकर रख दिया है और व्यापक चिंता पैदा कर दी है।

मीरवाइज ने कहा कि अधिकारियों की ओर से मीडिया में इस गंभीर मामले की गहन जांच के आश्वासन के बावजूद आगे की कार्रवाई के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है- इसके पीछे कौन लोग हैं, यह कब से चल रहा है, क्या कोई गिरफ्तारी हुई है? इस मामले से जुड़ी लोगों की चिंता और बेचैनी को दूर करने के लिए यह सब सार्वजनिक किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन


विनियमित बूचड़खानों की आवश्यकता है जहां उचित स्वच्छता, इस्लामी दिशानिर्देशों और खाद्य सुरक्षा उपायों का कड़ाई से पालन किया जाता हो। सरकार और व्यापारिक समुदाय, दोनों को इन सुविधाओं की स्थापना के लिए कमर कसनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीरवाइज ने आगे कहा कि मुत्तहिदा मजलिस-ए-उलेमा (एमएमयू) ने वीरवार को अपनी बैठक में इस मुद्दे पर विचार-विमर्श के लिए सभी विचारधाराओं के न्यायविदों की एक सात-सदस्यीय समिति का गठन किया है। उन्होंने कहा कि एमएमयू में पहले से ही एक हलाल प्रमाणन बोर्ड है जिसका अब इस्लामी मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए विस्तार और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। मीरवाइज ने दोहराया कि एमएमयू हलाल भोजन के इस्लामी स्वरूप को बनाए रखने और हमारे लोगों के स्वास्थ्य और विश्वास की रक्षा के लिए इस मामले में सरकार के साथ सहयोग करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed