{"_id":"68cf16b994dd0abf8c072ac3","slug":"srinagar-news-health-news-srinagar-news-c-10-jmu1038-718278-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गांदरबल के कुलन में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गांदरबल के कुलन में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कार्य शुरू
Sun, 21 Sep 2025 02:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
गांदरबल के कुलन में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण शुरू। संवाद
कुलन और आसपास के गावों के स्थानीय लोग वर्षों से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की कर रहे मांग
श्रीनगर। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले की गुंड तहसील के कुलन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे क्षेत्र के निवासियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवा की उम्मीद जगी है। कुलन और आसपास के गावों के स्थानीय लोग वर्षों से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग कर रहे हैं।
नए पीएचसी के पूरा होने के बाद मौजूदा केंद्रों पर बोझ कम होने और प्राथमिक देखभाल, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सहायता और आपातकालीन उपचार सहित आवश्यक सेवाएं प्रदान करने की उम्मीद है। स्थानीय निवासियों ने इस कदम का स्वागत किया और इसे हज़ारों परिवारों के लिए आशा की किरण बताया। स्थानीय ग्रामीण मुजम्मिल रशीद ने कहा, यह लंबे समय से चली आ रही मांग थी। हमें उम्मीद है कि सरकार इसे समय पर पूरा करेगी। उमर जरगर ने कहा कि सर्दियों में सड़कें बंद रहने पर लोगों को बहुत परेशानी होती है। यह नया स्वास्थ्य केंद्र लोगों की जान बचाएगा। इससे पहले दूर जाना पड़ता था।वहीं एक स्थानीय महिला शाजिया बानो ने कहा कि प्रसूति देखभाल के लिए महिलाओं को गांदरबल या श्रीनगर जाना पड़ता था। हमें उम्मीद है कि यह सुविधा हमारे क्षेत्र की महिलाओं की कठिनाइयों को कम करेगी। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र के कार्य की शुरुआत को लेकर स्थानीय विधायक और मौजूदा सरकार का शुक्रिया अदा किया। इस बीच अधिकारियों ने कहा कि इस परियोजना को प्राथमिकता दी गई है। उन्हाेंने आश्वासन दिया कि काम निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा हो जाएगा जिससे समुदाय को बहुत राहत मिलेगी।