फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar news, dr. farukh news

पीएम को राज्य के दर्जे पर बोलना चाहिए था : डॉ. फारूक अब्दुल्ला

Tue, 23 Sep 2025 02:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 23 Sep 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
srinagar news, dr. farukh news
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्र के नाम अपने हालिया संबोधन में जम्मू-कश्मीर के राज्य के दर्जे पर बात करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जीएसटी की बात कर रहे थे लेकिन बेहतर होता अगर वह हमारे राज्य के दर्जे का भी जिक्र करते।
विज्ञापन

अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का हर नागरिक राज्य का दर्जा बहाल होने की उम्मीद कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट में इस मुद्दे पर सुनवाई अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में होनी है। उन्होंने कहा कि सिर्फ नेशनल कॉन्फ्रेंस ही नहीं सभी को विश्वास है कि हमें अपना राज्य का दर्जा वापस मिलेगा।
विज्ञापन

यासीन मलिक मामले पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अदालतों का विषय है और फैसला वही करेंगी। वहीं डोडा से आप विधायक मेहराज मलिक की नजरबंदी पर उन्होंने कहा कि उनकी भाषा अनुचित थी लेकिन उन पर पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) लगाना सही कदम नहीं था। अब्दुल्ला ने कहा कि इस मुद्दे को बातचीत से सुलझाया जा सकता था। लेकिन पीएसए लगाना गलत था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्वाचित सरकार के पास पीएसए हटाने का अधिकार नहीं है, यह उपराज्यपाल के पास निहित है। जम्मू-कश्मीर की मौजूदा स्थिति को उन्होंने तलवार की धार पर चलने जैसा बताया, लेकिन कहा कि हम पीछे नहीं हट सकते। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed