{"_id":"5ef05b18635c6c267154e023","slug":"srinagar-likely-to-get-its-first-multiplex-cinema-theatre","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंक की आग में जले घाटी के सिनेमा हॉल जल्द ही होंगे गुलजार, पहले मल्टीप्लेक्स को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंक की आग में जले घाटी के सिनेमा हॉल जल्द ही होंगे गुलजार, पहले मल्टीप्लेक्स को मिली मंजूरी
Mon, 22 Jun 2020 12:47 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीनगर शहर में पहला मल्टीप्लेक्स सिनेमा बनाने की तैयारी चल रही है। इस परियोजना को मंजूरी मिल गई है। यह कश्मीर में अपनी तरह का पहला मनोरंजन केंद्र होगा। शहर के बादामी बाग छावनी क्षेत्र में ब्रॉडवे थिएटर के मालिक एवं व्यवसायी विजय धर ने बताया कि पुराने ब्रॉडवे थियेटर की जगह पर निर्माण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
जब 1990 के दशक की शुरुआत में कश्मीर में अलगाववादी हिंसा शुरू हुई, तो आतंकवादी संगठनों द्वारा दी धमकियों के बाद प्रमुख कस्बों के सभी सिनेमा हॉल बंद हो गए थे। इस दौरान आतंकियों ने कई सिनेमा हॉल को आग के हवाले कर दिया था।लेकिन अब इसके मालिक ने लोगों का मनोरंजन करने की परंपरा को जारी रखने के लिए उसी जगह पर मल्टीप्लेक्स का निर्माण करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
बंद होने वाले सिनेमा हॉल में रीगल, पैलेडियम, खायम, फिरदौस, शाह सिनेमा, नीलम, शिराज, खयम और ब्रॉडवे थिएटर शामिल हैं। कश्मीर में दिल्ली पब्लिक स्कूल के संचालक विजय धर के परिवार को लाइसेंस भी मिल चुका है। इसी के साथ घाटी में एक बार फिर से मल्टीप्लेक्स शुरू होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन