{"_id":"5d3c92268ebc3e6c990bc967","slug":"srinagar-leh-national-highway-closed-till-28-july-for-maintenance-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर-लेह हाईवे मरम्मत के लिए बंद, 28 जुलाई के बाद ही यातायात बहाल होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर-लेह हाईवे मरम्मत के लिए बंद, 28 जुलाई के बाद ही यातायात बहाल होने की उम्मीद
Sat, 27 Jul 2019 11:34 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 27 Jul 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
Srinagar-Leh National Highway
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर-लेह हाईवे को मरम्मत के लिए शनिवार को यातायात के लिए बंद रखा गया। लद्दाख को बाकी रियासत से जोड़ने वाले 434 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-लेह राजमार्ग का श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी सड़क मार्ग पर मरम्मत कार्य चल रहा है।
बीआरओ के एक अधिकारी ने कहा कि बादल फटने और भूस्खलन के कारण इस मार्ग पर पिछले दिनों काफी नुकसान हो गया था। इसके चलते वाहनों की आवाजाही बंद कर मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। मलबे को हटाने के लिए कुछ जगहों पर ब्लास्टिंग की आवश्यकता भी है। उन्होंने कहा कि 28 जुलाई को सड़क की स्थिति का आकलन करने के बाद ही यातायात की अनुमति दी जाएगी।
त्राल में बादल फटा, 100 से अधिक भेड़-बकरिया बहीं
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में ऊपरी इलाके में शुक्रवार की रात को बादल फटने से 100 से ज्यादा भेड़-बकरियों बह गईं। यह घटना बयारी आंगन इलाके में घटी। संयोग यह रहा कि इसमें कोई इंसानी जान का नुकसान नहीं हुआ। पुलवामा के एक अधिकारी के अनुसार शीप हस्बेंडरी विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। घायल भेड़-बकरियों का इलाज किया जा रहा है।