{"_id":"6918dd6eeafa6151220720bc","slug":"srinagar-kashmir-kala-manch-jashan-e-tiflan-from-tomorrow-srinagar-news-c-10-lko1027-763354-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: टैगोर हॉल में कल से होगा जश्न-ए-तिफलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: टैगोर हॉल में कल से होगा जश्न-ए-तिफलान
विज्ञापन
जश्न ए तिफलान की जानकारी देते आयोजक। अमर उजाला
- अपने हुनर को पेश करेंगे श्रीनगर के चार स्कूलों के बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर कला मंच की ओर से श्रीनगर के टैगोर हॉल में 17 से 21 नवंबर तक जश्न-ए-तिफलान का आयोजन किया जाएगा। बच्चों की प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में श्रीनगर के चार विशेष स्कूलों के बच्चे अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।
आयोजक कश्मीर कला मंच के प्रवक्ता ने बताया कि जेएंडके एकेडमी ऑफ आर्ट कल्चर एंड लैंग्वेज और रेल्यूड फाउंडेशन ऑफ इंडिया की सहायता और हेल्प फाउंडेशन के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बच्चों की प्रतिभा देखने को मिलेगी। कश्मीर कला मंच स्कूल-स्कूल जाकर लगातार बच्चों के हुनर को निखार रहा है। जिन बच्चों में कोई भी रचनात्मक काम करने का हुनर है, हम उनके हुनर को निखारने का काम कर रहे हैं।
थियेटर को टूल बनाकर बच्चों की दिलचस्पी बढ़ाते हैं। अपने भविष्य को बनाने के लिए बच्चों का भविष्य बनाना जरूरी है। इसी के लिए जश्न-ए-तिफलान की शुरुआत की है। हमने स्कूलों में बच्चों को प्रशिक्षण दिया है। इस आयोजन से हम बताना चाहते हैं कि बच्चों के लिए भी प्लेटफार्म है कि वह अपने हुनर को आगे ले जाएं।