फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Jammu Kashmir Police, Vigilance Awareness week

Jammu News: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने घाटी भर में मनाया विजिलेंस अवेयरनेस वीक

विज्ञापन
Srinagar, Jammu Kashmir Police, Vigilance Awareness week
- सभी जिलों में किए गए विभिन्न कार्यक्रम, दिलाई शपथ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। देशभर में मनाए जा रहे विजिलेंस अवेयरनेस वीक के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर घाटी के सभी पुलिस प्रतिष्ठानों में सतर्कता प्रतिज्ञा समारोह आयोजित किए। इन समारोहों के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों ने ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक आचरण को बनाए रखने तथा भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने की शपथ ली।

पीसीआर कश्मीर में यह समारोह कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया। यहां डीएसपी पीसीआर डॉ. शोएब अहमद ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई और उन्हें हर कार्यक्षेत्र में ईमानदारी बनाए रखने का आह्वान किया। शोपियां में सभी पुलिस प्रतिष्ठानों में शपथ समारोह आयोजित हुए। मुख्य समारोह डीपीएल शोपियां में हुआ। यहां एसएसपी शोपियां मुश्ताक अहमद चौधरी ने अधिकारियों और जवानों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

पुलवामा में मुख्य कार्यक्रम जिला पुलिस लाइंस पुलवामा में हुआ। यहां एसएसपी पुलवामा तनुश्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अखंडता की शपथ दिलाई।

इसी तरह अनंतनाग में जिला पुलिस ऑफिस में आयोजित मुख्य समारोह में कार्तिक श्रोत्रिय, एसपी मुख्यालय अनंतनाग, ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता शपथ दिलाई। कुलगाम जिले में अधिकारियों और जवानों ने भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता का संकल्प लिया। जिला पुलिस मुख्यालय कुलगाम में डीएसपी मुख्यालय निसार अहमद ने शपथ दिलाई। अवंतिपोरा में भी विभिन्न पुलिस प्रतिष्ठानों में शपथ समारोह आयोजित किए गए, जहां संबंधित पर्यवेक्षी अधिकारियों ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांदरबल में मुख्य कार्यक्रम डिस्ट्रिक्ट पुलिस ऑफिस गांदरबल में हुआ, जहां एसएसपी गांदरबल खलील अहमद पोस्वाल ने अधिकारियों और जवानों को शपथ दिलाई। जिले के सभी पुलिस थानों और इकाइयों में भी इसी तरह के कार्यक्रम हुए।
बडगाम में भी सभी इकाइयों जिला पुलिस मुख्यालय, जिला पुलिस लाइंस, पुलिस स्टेशन और पुलिस चौकियों में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए गए। सोपोर में भी सभी पुलिस प्रतिष्ठानों में शपथ समारोह आयोजित हुए। मुख्य कार्यक्रम डीपीओ और डीपीएल सोपोर में हुआ।

बांदीपोरा में मुख्य कार्यक्रम जिला पुलिस लाइंस बांदीपोरा में हुआ। यहां एसएसपी बांदीपोरा अजाज अहमद जरगर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई तथा परेड की सलामी ली। बारामुला में भी सभी पुलिस प्रतिष्ठानों में इंटीग्रिटी प्लेज कार्यक्रम हुए। डीपीएचक्यू बारामुला में एडीओ गुलाम जीलानी टागू ने शपथ दिलाई।


हंदवाड़ा में भी सभी पुलिस इकाइयों में शपथ समारोह आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम जिला पुलिस लाइंस हंदवाड़ा में हुआ, जहां एसएसपी हंदवारा साहिल सरंगल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed