फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar-Jammu highway reopened, flight operations resume in Kashmir Valley a day after snowfall Srinagar

मौसम अपडेट: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल, बर्फबारी के बाद घाटी से उड़ान सेवाएं फिर शुरू

Sat, 14 Jan 2023 03:19 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क/पीटीआई, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क/पीटीआई, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 14 Jan 2023 03:19 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी के एक दिन बाद यातायात और उड़ान सेवाएं बहाल कर दी गई है। श्रीनगर हवाईअड्डे से बर्फ हटाने और दृश्यता में सुधार के बाद हवाई सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। सुबह के समय कई उड़ानें देरी से चलीं और कुछ को रद्द कर दिया गया था। 
 

विज्ञापन
Srinagar-Jammu highway reopened, flight operations resume in Kashmir Valley a day after snowfall Srinagar
श्रीनगर में बर्फबारी के बाद सड़कों पर चलने लगे वाहन - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में मौसम में सुधार होने के बाद उड़ान सेवाएं शुरू होने के साथ जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भी यातायात बहाल कर दिया गया है।घाटी का देश के अन्य हिस्सों से शनिवार को दूसरे दिन संपर्क बहाल हो गया। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी के एक दिन बाद यातायात और उड़ान सेवाएं बहाल कर दी गई है। श्रीनगर हवाईअड्डे से बर्फ हटाने और दृश्यता में सुधार के बाद हवाई सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। सुबह के समय कई उड़ानें देरी से चलीं और कुछ को रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन


स्थानीय अधिकारी ने बताया कि रनवे समेत अन्य जगहों पर बर्फ पूरी तरह साफ कर दी गई है। दृश्यता में 3,000 मीटर तक सुधार होने के बाद उड़ान संचालन फिर से शुरू हो गया है। घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली एकमात्र श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को भी खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Srinagar-Jammu highway reopened, flight operations resume in Kashmir Valley a day after snowfall Srinagar
जम्मू श्रीनगर पर शनिवार सुबह रोके गए वाहन - फोटो : PTI
जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को मध्यम से भारी हिमपात हुआ था।  पूरी घाटी में रात का तापमान माइनस में दर्ज किया गया। श्रीनगर में शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कोकरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। सीमांत जिले कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अनंतनाग जिले के पहलगाम में माइनस 5.9 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। बारामुला जिले के गुलमर्ग में माइनस 11 डिग्री दर्ज किया गया। यह प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक19 से 25 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश या हिमपात की संभावना है।

कश्मीर वर्तमान में चिल्ला कला की चपेट में है। चालीस दिनों तक कड़ाके की ठंड वाला यह दौर 21 दिसंबर से शुरू होकर 30 जनवरी को समाप्त होता है। इसके बाद 20 दिन का चिल्ला खुर्द और दस दिन का चिल्ला बच्च चलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed