{"_id":"68fa7de2e5eb5ecaa4052b7b","slug":"srinagar-gandherbal-gdc-badminton-tournament-won-srinagar-news-c-10-lko1027-744771-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जीडीसी गांदरबल बना बैडमिंटन टूर्नामेंट का विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जीडीसी गांदरबल बना बैडमिंटन टूर्नामेंट का विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांदरबल। पुलिस शहीद स्मृति सप्ताह के अंतर्गत पुलिस ने देश की रक्षा और शांति सुनिश्चित करने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए गडूरा स्टेडियम में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया। इसमें विजेता जीडीसी गांदरबल रहा जबकि फिजिकल कॉलेज गडूरा की टीम उपविजेता रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएसपी खलील अहमद ने की। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, खिलाड़ियों और स्थानीय खेल प्रेमियों की एक बड़ी उपस्थिति में टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस टूर्नामेंट में जिले भर से कई टीमों ने भाग लिया और उल्लेखनीय ऊर्जा, टीम भावना और खेल भावना का प्रदर्शन किया। समापन पर गांदरबल पुलिस और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की ओर से विजेता जीडीसी गांदरबल और उपविजेता फिजिकल कॉलेज गडूरा की टीम को ट्रॉफी और पदक वितरित किए।
प्रतिभागियों और स्थानीय लोगों ने शहीद स्मृति सप्ताह के दौरान इस तरह के सार्थक आयोजनों के लिए जिला पुलिस गांदरबल के प्रयासों की सराहना की। संवाद