{"_id":"68dc33c9fa21dd5c920f5432","slug":"srinagar-gajikund-picup-van-hit-baricade-srinagar-news-c-10-lko1021-727075-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: काजीगुंड में एक पिकअप वैन ने बैरिकेड को टक्कर मारी, पुलिसकर्मी बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: काजीगुंड में एक पिकअप वैन ने बैरिकेड को टक्कर मारी, पुलिसकर्मी बाल-बाल बचा
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कुलगाम। जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रही एक पिकअप वैन ने काजीगुंड के एक ट्रैफिक नाके पर एक वाहन को टक्कर मारने के बाद में एक बैरिकेड से टकरा गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एक पिकअप वैन ने लेवडूरा ट्रैफिक नाके के पास लापरवाही से ओवरटेक करने की कोशिश की। तभी उसकी टक्कर एक टैक्सी से हो गई। उन्होंने बताया कि रुकने के बजाय पिकअप वैन आगे बढ़ती रही और नाके पर लगे एक बैरिकेड को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। टक्कर के कारण बैरिकेड मौके पर ड्यूटी पर तैनात सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल फारूक अहमद से टकरा गया। वह जमीन पर गिर गए लेकिन सौभाग्य से उन्हें कोई चोट नहीं आई।
एक अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल सुरक्षित हैं। बैरिकेड से टकराने के बावजूद उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद पिकअप वैन चालक नाके पर अफरा-तफरी मचाते हुए निकल गया। पुलिस टीमों ने वाहन और चालक को पकड़ लिया। दोनों पक्षों में समझाैता होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वाहन तेज गति से चल रहा था और उसने खतरनाक तरीके से ओवरटेक करने की कोशिश की। हम परिस्थितियों की पुष्टि कर रहे हैं। दुर्घटना में शामिल टैक्सी को नुकसान हुआ है। हालांकि किसी नागरिक के घायल होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों में समझाैता हो गया है जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया।