{"_id":"6519f5e053bf5335f402a595","slug":"srinagar-dsp-sheikh-adil-arrested-in-corruption-case-suspended-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर : भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार डीएसपी शेख आदिल निलंबित, टेरर फंडिंग के आरोपी को बचाने का इल्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर : भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार डीएसपी शेख आदिल निलंबित, टेरर फंडिंग के आरोपी को बचाने का इल्जाम
Mon, 02 Oct 2023 10:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 02 Oct 2023 10:26 AM IST
सार
प्रदेश सरकार ने अगले आदेश तक आरोपी पुलिस अधिकारी को जोनल पुलिस मुख्यालय कश्मीर के साथ अटैच कर दिया है।
विज्ञापन
Sheikh Aadil (File Photo)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी शेख आदिल मुश्ताक को निलंबित कर दिया गया है। प्रदेश सरकार ने अगले आदेश तक आरोपी पुलिस अधिकारी को जोनल पुलिस मुख्यालय कश्मीर के साथ अटैच कर दिया है।
विज्ञापन
श्रीनगर पुलिस ने नौगाम थाने में दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में आदिल को 21 सितंबर को गिरफ्तार कर छह दिन का रिमांड हासिल किया था। पांच सदस्यीय एसआईटी को इस मामले की जांच सौंपी गई थी। डीएसपी शेख आदिल के खिलाफ टेरर फंडिंग मामले में शामिल एक आरोपी को बचाने का आरोप है।
विज्ञापन