{"_id":"69177f5ad3bab09b8209ac14","slug":"srinagar-dc-akshay-labroo-hadp-parimpora-agriculture-srinagar-news-c-264-1-sr31001-107565-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डीसी ने एचएडीपी के तहत लाभार्थी को रीफर वैन सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डीसी ने एचएडीपी के तहत लाभार्थी को रीफर वैन सौंपी
विज्ञापन
श्रीनगर। डिप्टी कमिश्नर श्रीनगर अक्षय लबरू ने शुक्रवार को परिमपोरा फ्रूट मंडी में बागवानी योजना एवं विपणन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में होलिस्टिक एग्रीकल्चर डेवलपमेंट प्रोग्राम (एचएडीपी) के तहत एक लाभार्थी को रीफर वैन (रेफ्रिजरेटेड ट्रक) की चाबी सौंपी।
डीसी ने लाभार्थी को नौ मीट्रिक टन क्षमता वाली रीफर वैन सौंपी जो श्रीनगर क्षेत्र में फल-सब्जियों के कुशल परिवहन में मदद करेगी। इसी मौके पर ताजे फल लदी इस वैन को कोयंबटूर के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया गया। लाभार्थी को बधाई देते हुए डीसी ने विभाग की पहल की सराहना की और बेरोजगार युवाओं से विभिन्न आजीविका एवं रोजगार सृजन योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक उन्नति करने का आह्वान किया।
गौरतलब है कि एचएडीपी के तहत कृषि विपणन सुदृढ़ीकरण के प्रोजेक्ट-4 में 25 लाख रुपये की लागत वाली प्रत्येक रीफर यूनिट पर सरकार 75% सब्सिडी प्रदान करती है। नियंत्रित वातावरण प्रणाली से लैस यह वाहन फल-सब्जियों को लंबी दूरी तक ताजा रखता है जिससे उनकी शेल्फ लाइफ और मुनाफा दोनों बढ़ता है। स्थानीय कोल्ड-चेन सेक्टर में ऐसे सीए ट्रकों की मांग तेजी से बढ़ रही है। संवाद