{"_id":"658de12a928497518705d9e7","slug":"srinagar-crime-one-arrest-srinagar-news-c-10-jam1008-270954-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आरओ कुहिहामा 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आरओ कुहिहामा 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Fri, 29 Dec 2023 02:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 29 Dec 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकेदार की शिकायत पर एसीबी ने की कार्रवाई
बिल पास करवाने की एवज में अधिकारी ने मांगी थी रिश्वत
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदीपोरा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बांदीपोरा के कुहिहामा से वन विभाग के रेंज अधिकारी (आरओ) को बिल पास करवाने की एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुश्ताक अहमद सोफी निवासी ओनागाम, बांदीपोरा के रूप में हुई है।
शिकायतकर्ता ने दी शिकायत में बताया था कि वह ठेकेदार है और उसने 321000 की राशि के लिए आवंटित कार्य पूरा कर लिया है। इसके बाद वन विभाग पहले ही उसके पक्ष में दो बिल जारी कर चुका है। हालांकि, एक लाख रुपये का अंतिम बिल डेढ़ माह से बकाया है। इसके लिए संबंधित रेंज अधिकारी मुश्ताक अहमद सोफी ने तीन बिलों पर कमीशन के रूप में 15000 रुपये की रिश्वत की मांग की। बातचीत के बाद 10 हजार रुपये पर मामला सुलझा। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया। एसीबी बारामुला में मामला दर्ज होने के बाद जांच शुरू की गई। टीम ने जाल बिछा कर आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।