फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Cold Wave, Minimum Temperature - 2.4

Jammu News: श्रीनगर में माइनस 2.4 पहुंचा रात का पारा

विज्ञापन
Srinagar, Cold Wave, Minimum Temperature - 2.4
न्यूनतम तापमान में सुधार के बीच जम्मू में मौसम साफ
विज्ञापन

श्रीनगर। घाटी के लगभग सभी जिलों में शनिवार को न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 20 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम पारा और अधिकतम पारा नीचे आएगा। वहीं जम्मू में न्यूनतम तापमान में सुधार के बीच जम्मू में मौसम साफ है।
शुक्रवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान माइनस 2.3 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान माइनस 3.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम था। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.3 डिग्री ज्यादा है, वहीं न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह के बाद रविवार को न्यूनतम तापमान में सुधार हो सकता है

श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मुख्तार अहमद ने कहा कि बीते एक सप्ताह के बाद रविवार को न्यूनतम तापमान में सुधार हो सकता है। सुबह व शाम को हल्की ठंडी हवाएं चल सकती हैं। शनिवार को पूरे दिन जम्मू में धूप खिली रही। यहां पर अधिकतम तापमान 26.2 व न्यूनतम 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू के भद्रवाह,कटड़ा,कठुआ,मीरपुर सहित बनिहाल में काफी ठंड पड़ रही है। वहीं श्रीनगर के लगभग सभी पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान जीरो से नीचे तक पहुंच गया है। रविवार को सूर्योदय सात बजकर दो मिनट व सूर्यास्त पांच बजकर 32 मिनट पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed