{"_id":"5d7e84018ebc3e017d362fdf","slug":"srinagar-businessmen-getting-treat-from-militants-restrictions-in-some-areas-of-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर शहर में दुकानदारों को धमका रहे दो दर्जन आतंकी, कुछ इलाकों में लोगों की आवाजाही भी रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर शहर में दुकानदारों को धमका रहे दो दर्जन आतंकी, कुछ इलाकों में लोगों की आवाजाही भी रोकी
Mon, 16 Sep 2019 12:03 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षा बल
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में मौजूद करीब दो दर्जन आतंकी कुछ इलाकों में दुकानदारों को दुकानें न खोलने के लिए खुलेआम धमकी दे रहे हैं। इसके मद्देनजर सुरक्षा बल अधिक सतर्क हो गए हैं। सुरक्षा बल सुनिश्चित कर रहे हैं कि मौजूदा हालात का आतंकी लोगों को भड़काने में इस्तेमाल नहीं कर पाएं। इस बीच दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में शनिवार को आतंकियों ने एक ऑटोमोबाइल वर्क शॉप को जला दिया। यहां वाहनों की मरम्मत हो रही थी।
अधिकारियों का मानना है कि आतंकियों ने गहरा षड्यंत्र रच रखा है क्योंकि उनकी भारी मौजूदगी के बावजूद हिंसा में कमी आई है। इससे बौखलाए आतंकियों ने शहर के राज बाग, जवाहर नगर और लाल चौक सहित कई इलाकों में दुकानदारों को बंदूक का भय दिखाकर दुकानें बंद रखने के लिए कहा। कुछ दुकानदारों और कुछ मीडिया संगठनों को अपने आसपास के सीसीटीवी कैमरे बंद रखने के लिए कहा गया।
अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर के बाहरी इलाकों में कई स्थानों पर आतंकियों को खुलेआम घूमते देखा गया। वे दुकानदारों को दुकानें बंद रखने और प्रशासन का आदेश न मानने की धमकी भी दे रहे हैं। यही नहीं, आतंकियों ने अंचार झील और सौरा के आसपास के इलाकों सहित नगर के कुछ हिस्सों में आम लोगों की आवाजाही भी रोक रखी है।
विज्ञापन
पांच अगस्त को राज्य का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के बाद से अब तक पाबंदियों व सुरक्षा बलों की मौजूदगी के कारण छिटपुट घटनाएं ही सामने आई हैं। इसमें अभी तक किसी नागरिक की मौत नहीं हुई है।

"आतंकियों की मौजूदगी की संभावना से इनकार नहीं है लेकिन उनके खुलेआम घूमने के दावे में सच्चाई नहीं है।"- दिलबाग सिंह, डीजीपी