{"_id":"69178bdd6cd8e3d37e0a00cc","slug":"srinagar-blacktopping-broken-gandherbal-peoples-angry-srinagar-news-c-264-1-udh1007-107543-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दो हफ्ते पहले बिछाया तारकोल उखड़ने लगा, लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दो हफ्ते पहले बिछाया तारकोल उखड़ने लगा, लोगों में रोष
विज्ञापन
गांदरबल में सड़क की खराब गुणवत्ता दिखाते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गांदरबल। जिला गांदरबल के यरमुखम से अंदरवान की ओर जाने वाली सड़क पर दो हफ्ते पहले बिछाया गया तारकोल उखड़ रहा है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर रोष है। उन्होंने सड़क का काम करने वाली एजेंसी पर घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
बता दें कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग ने कुछ सप्ताह पहले इस सड़क पर तारकोल बिछाया था जो कई हिस्सों से उखड़ गया है। लोगों का कहना था कि क्षेत्र में तारकोल बिछाने के लिए विभाग की ओर से 2 नवंबर को सड़क पर तारकोल बिछाने का काम एजेंसी ने शुरू कराया था लेकिन कई हिस्सों से तारकोल उखड़ गया है। उन्होंने विभाग से दोबारा से सड़क पर तारकोल बिछाने की मांग की है।
वहीं लोगों ने विभाग के उच्च अधिकारियों से एजेंसी की ओर से सड़क पर डाले गए तारकोल की गुणवत्ता व सामग्री की जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बर्फबारी से पहले-पहले सड़क की मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन
विभाग के कार्यकारी इंजीनियर सफीना शेख ने कहा कि तारकोल बिछाने का काम शुरू होने के तुरंत बाद मौसम ठंडा हो गया था जिसके चलते सड़क पर डाला गया तारकोल उखड़ गया है। जिस एजेंसी ने इस कार्य को करवाया है उसका अभी कुछ पैसा विभाग के पास पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि जल्द ही विभाग के अधिकारी मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे और एजेंसी से कहकर बर्फबारी से पहले सड़क की मरम्मत का कार्य करवाने का निर्देश दिया जाएगा।