फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, BJP celebrate, Win Bihar Election And Nagrota Bielection

Jammu News: भाजपा ने मनाया बिहार और नगरोटा में जीत का जश्न

विज्ञापन
Srinagar, BJP celebrate, Win Bihar Election And Nagrota Bielection
शोपियां में भाजपा की जीत का जश्न मनाते कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : katra news
- श्रीनगर सहित पूरी घाटी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। बिहार चुनाव और जम्मू-कश्मीर के नगरोटा के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जमकर जश्न मनाया। श्रीनगर सहित पूरी घाटी में लड्डू बांटे गए।
श्रीनगर के जवाहर नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर, साजिद यूसुफ, अमरजीत सिंह, मंजूर भट सहित काफी लोग मौजूद रहे। वहीं शोपियां में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजा वसीम की देखरेख में जश्न मनाया। यहां पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए, पटाखे फोड़ते हुए और जोशीले नारे लगाए।
विज्ञापन

राजा वसीम ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि ये जीत भाजपा की नीतियों और शासन मॉडल में लोगों के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि शोपियां में पार्टी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए प्रेरित और प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed