{"_id":"64ebadb799fd0d51f700f434","slug":"srinagar-baramula-missing-aee-sit-srinagar-news-c-10-jam1006-190197-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लापता सहायक कार्यकारी अभियंता का तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लापता सहायक कार्यकारी अभियंता का तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग
Mon, 28 Aug 2023 01:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
25 अगस्त को घर से निकले थे बाजार के लिए
पुलिस ने एसडीआरएफ, डॉग स्क्वॉयड और ड्रोन की मदद से शुरू किया तलाशी अभियान
मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला के कंथ बाग इलाके से 25 अगस्त को लापता इंजीनियर गुरमीत सिंह (59) का तीसरे दिन भी सुराग नहीं मिल पाया है। उनकी तलाश जारी है। रविवार को बारामुला पुलिस ने एसडीआरएफ, डॉग स्क्वॉयड और ड्रोन की मदद से व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं, डीएसपी मुख्यालय बारामुला के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।
इंजीनियर गुरमीत सिंह आरएंडबी विभाग में कार्यकारी अधिकारी हैं। वह पंजाला राफियाबाद के रहने वाले हैं। परिवार के अनुसार वह घर से शाम साढ़े छह बजे घर से बाजार के लिए निकले थे, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटे हैं। उनकी कार पास के ही क्षेत्र से बरामद हुई है, जबकि मोबाइल फोन बंद है। इसके बाद से परिवार चिंतित है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से जल्द उन्हें ढूंढने की अपील की है। पुलिस ने जनता से पता लगाने में सहयोग का आग्रह किया है। इस संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर 9596767703, 9596767710 और 9696767768 पर संपर्क करने के लिए कहा गया है।