फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar, anatnag, dog bite, girl death

Jammu News: अनंतनागः आवारा कुत्तों ने 8 साल की मासूम को नोच-नोच कर मार डाला

Fri, 22 Mar 2024 03:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 22 Mar 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
srinagar, anatnag, dog bite, girl death
- बिजबिहाड़ा के वाघमा इलाके की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में आवारा कुत्तों ने एक मासूम बच्ची को नोच-नोच कर मार डाला। यह मामला वाघमा इलाके का है। मासूम की पहचान अर्शिमा (8) पुत्री नवी वानी निवासी वाघमा के रूप में हुई है।
एक अधिकारी के अनुसार, उक्त मासूम अपने गांव में किसी काम से घर से बाहर निकली थी तभी आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कश्मीर में आवारा कुत्तों के आतंक का यह पहला मामला नहीं है। एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष नवंबर माह तक 6 माह में 350 से ज्यादा कुत्तों के काटने के मामले सामने आए थे।
विज्ञापन


श्रीनगर में प्रतिदिन 40 लोग इलाज कराने पहुंच रहे
श्रीनगर के एसएमएस हॉस्पिटल में प्रतिदिन करीब 30 से 40 लोग अपना इलाज करने के लिए पहुंच रहे हैं। आवारा कुत्तों की इस दहशत के लिए लोग नगर निगम को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर में एक लाख से ज्यादा आवारा कुत्ते
एक रिपोर्ट के अनुसार, कश्मीर घाटी में करीब 1 लाख से ज्यादा आवारा कुत्ते हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय में एंटी-रेबीज क्लीनिक एसएमएस में कुत्ते के काटने के 60,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। श्रीनगर में आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी और कुत्तों के काटने के बढ़ते मामलों का एक प्रमुख कारण श्रीनगर में खुली जगहों पर कूड़ा डंपिंग स्थल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed