फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar airport, survey

जम्मू कश्मीर: बेहतर सुविधा देने में श्रीनगर एयरपोर्ट सातवें स्थान पर, एसीआई के सर्वे में खुलासा

Thu, 10 Aug 2023 03:34 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Thu, 10 Aug 2023 03:34 PM IST
सार

एसीआई के एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी सर्वे में श्रीनगर एयरपोर्ट ने देश के 15 एयरपोर्ट में सातवां स्थान हासिल किया है। साल की दूसरी तिमाही में किए सर्वे में श्रीनगर एयरपोर्ट को पांच में से 4.89 अंक मिले हैं। 4.94 अंक के साथ इंदौर एयरपोर्ट ने पहला स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
srinagar airport, survey
Srinagar Airport - फोटो : file photo

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा यात्रियों की पसंदीदा बनता जा रहा है। जम्मू-श्रीगनर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहने से चलते कश्मीर घाटी के हवाई सफर के लिए एक मात्र विकल्प है। ऐसे में एयरपोर्ट यात्रियों की जुड़ी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। 

विज्ञापन


हाल ही एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) के एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी सर्वे में श्रीनगर एयरपोर्ट ने देश के 15 एयरपोर्ट में सातवां स्थान हासिल किया है। साल की दूसरी तिमाही में किए सर्वे में श्रीनगर एयरपोर्ट को पांच में से 4.89 अंक मिले हैं। 4.94 अंक के साथ इंदौर एयरपोर्ट ने पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


पहली तिमाही में श्रीनगर एयरपोर्ट को 4.52 अंक मिले थे। यात्री सुविधा से जुड़े 33 पैमानों पर बेहतर प्रदर्शन के चलते श्रीनगर एयरपोर्ट ने ये उपलब्धि हासिल की है। श्रीनगर एयरपोर्ट इंदौर, गोवा और वाराणसी जैसे हवाई अड्डों से पीछे है, लेकिन अमृतसर, पुणे, कोलकात्ता और पटना से आगे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर एयरपोर्ट से प्रतिदिन 70 से अधिक फ्लाइट का संचालन हो रहा हैं, जिनमें रोजाना 10 हजार यात्री सफर करते है। श्रीनगर एयरपोर्ट पर हाल के सालों में सुविधाओं का काफी विकास हुआ है। इससे न सिर्फ सफर करने वाले यात्रियों बल्कि फ्लाइट की संख्या में भी वृद्धि हुई है।

ये रहा सर्वे का पैमाना
इन पैमानों में एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था, कनेक्टिविटी, एयरलाइंस कंपानियों का यात्रियों से व्यवहार, खाने- पीने की क्वलिटी, चेक इन एव चेक आउट प्रक्रिया और साफ-सफाई को शामिल किया गया था।


एयरपोर्ट में यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार में काफी काम हुआ है। मुख्य प्रवेश पर हाल ही में तीन नई एक्स-रे मशीनें लगाई हैं, जिससे उनकी संख्या दस हो गई है। इससे सुरक्षा जांच में लगने वाले समय में कटौती हुई है। यात्रियों के लिए एयरपोर्ट परिसर में गोल्फ पार्क है, जिसकी निशुल्क सुविधा दी जाती है। लगातार काम किया जा रहा है, ताकि स्थिति में और सुधार हो। -जावेद अंजुम, निदेशक, श्रीनगर एयरपोर्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed