कश्मीर में एडवाइजरी के बाद सभी दलों के नेता देर रात पहुंचे राजभवन, राज्यपाल से लगाई यह गुहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर हवाई अड्डे के निदेशक ने हवाई अड्डा सुरक्षा समिति की आपात बैठक बुलाई है। यह बैठक जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा जारी की गई सुरक्षा एडवाइजरी के बाद बुलाई गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के प्रवक्ता ने यह बात कही। जानकारी के अनुसार डीजीसीए ने तीन एयरलाइंस को स्टैंड बाय मोड में रहने को कहा है।
इस एडवाइजरी के मुताबिक आतंकी हमले की आशंका के चलते अमरनाथ यात्रियों से तत्काल घाटी छोड़ने को कहा गया है। 15 अगस्त तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा को पहले ही चार अगस्त तक के लिए स्थगित किया जा चुका है। अमरनाथ यात्रियों तथा पर्यटकों को राज्य प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी कर उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया है।
वहीं, शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा मार्ग पर स्नाइपर राइफल, पाक सेना आर्डिनेंस फैक्ट्री निर्मित लैंडमाइन मिला है। सेना ने दावा किया है कि आतंकियों के निशाने पर अमरनाथ यात्री थे। सेना और वायु सेना को अलर्ट पर कर दिया गया है। इस बीच अमरनाथ यात्रा मार्ग से टट्टू तथा लंगर वाले लौटने लगे हैं।
वहीं, संभागीय आयुक्त कश्मीर बशीर अहमद खान ने कहा कि जिले के किसी भी स्कूल को बंद नहीं किया गया है। मैं लोगों से किसी भी अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील करता हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि विश्वसनीय जानकारी के लिए लोग अपने संबंधित उपायुक्त के संपर्क में रहें।
Divisional Commissioner Kashmir, Baseer Ahmed Khan: No schools in the district have been closed. I appeal to people to not believe any rumours. People should contact their concerned deputy commissioners for reliable information #JammuAndKashmir pic.twitter.com/3HeOE2T2tG
— ANI (@ANI) August 2, 2019
अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर के भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि यात्रा तय कार्यक्रम के अनुसार 15 अगस्त तक जारी रहेगी। सभी सुरक्षा उपाय कर लिये गए हैं, भय का कोई माहौल नहीं है। सभी यात्री पवित्र मंदिर की यात्रा कर सकते हैं लेकिन गृह विभाग द्वारा जारी की गई सलाह का पालन किया जाना चाहिए।
Ravinder Raina, BJP J&K President: Amarnath Yatra will continue till August 15 as per schedule. Strong security measures have already been taken & there is no atmosphere of fear. All yatris can visit the holy shrine but advisory issued by the home department should be followed. pic.twitter.com/SAmykEui8T
— ANI (@ANI) August 2, 2019