{"_id":"65230e662b41c3350f056078","slug":"srinagar-administration-central-minister-tour-srinagar-news-c-10-jam1008-218607-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: केंद्रीय मंत्री ने किया स्पाइस पार्क का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: केंद्रीय मंत्री ने किया स्पाइस पार्क का दौरा
विज्ञापन
योजनाओं के लाभार्थियों को केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने किया सम्मानित फोटो सूचना व
बेहतर कार्य करने वाले लाभार्थियों को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। केंद्रीय भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने रविवार को केंद्र सरकार के सार्वजनिक आउटरीच कार्यक्रम के तहत में स्पाइस पार्क पंपोर का दौरा किया। इस दौरान प्रसंस्करण इकाइयों और अन्य बुनियादी ढांचे का जायजा लिया। साथ ही केसर पार्क का भी अवलोकन किया। वहीं, केसर की गुणवत्ता बनाए रखने और भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग हासिल करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया गया।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने केसर पार्क के कामकाज की जानकारी दी। वहीं, केसर उत्पादकों के साथ हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री ने केसर की खेती और प्रचार को समर्थन देने वाली नीतियों बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए। किसानों ने सरकार के प्रयासों की भूमिका पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस हस्तक्षेप से उनकी आय में पर्याप्त वृद्धि हुई है। इस दौरान हुए समारोह में केंद्रीय मंत्री ने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों एवं योजनाओं के विभिन्न लाभार्थियों को स्मृति चिह्न और नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने उद्योगों को बढ़ावा देने, सरकारी संसाधनों और स्थानीय समुदायों और आर्थिक विकास के लिए समर्थन का वादा करने के लिए सहयोगात्मक प्रयासों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डीसी पुलवामा डॉ. बशारत कयूम, एडीडीसी, एडीसी अवंतीपोरा और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।