{"_id":"68d6fe9851f0ce910c00b629","slug":"srinagar-19-jkps-official-promote-srinagar-news-c-10-lko1027-723916-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सरकार ने 19 जेकेपीएस अधिकारी किए पदोन्नत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सरकार ने 19 जेकेपीएस अधिकारी किए पदोन्नत
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सरकार ने शुक्रवार को मंत्रिपरिषद की 23 सितंबर को मिली मंजूरी के बाद जम्मू और कश्मीर प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों को पदोन्नति का आदेश जारी किया।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पांच वरिष्ठ अधिकारियों को सुपर टाइम स्केल (लेवल-14) में पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत अधिकारियों में डॉ. गुलाम नबी इत्तू, तारिक हुसैन गनई, मोहम्मद रफी, शाहबाज अहमद मिर्जा और रुबीना कौसर शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि डॉ. इत्तू, गनई और कौसर को उनके संबंधित विभागों में महानिदेशक के रूप में नामित किया गया है, जबकि रफी और मिर्जा अपनी वर्तमान तैनाती पर बने रहेंगे।
छह अधिकारियों को स्पेशल स्केल (लेवल-13) में पदोन्नत किया गया। पदोन्नत होने वाले अधिकारी परवेज सज्जाद गनई, वीर कृष्ण धर, डॉ. ताहिर फिरदौस दत्ता, शौकत महमूद, विशाल शर्मा और डॉ. देस राज भगत हैं। इनमें से धर, महमूद और शर्मा को उनके विभागों में विशेष सचिव के रूप में नामित किया गया है, जबकि अन्य अपनी वर्तमान भूमिकाओं में बने रहेंगे। इसके अतिरिक्त, आठ जेकेपीएस अधिकारियों को सिलेक्शन ग्रेड (लेवल-12) में पदोन्नत किया गया है। ब्यूरो