फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinaagar news, minister satish sharma news

Jammu News: मंत्री सतीश शर्मा ने श्रीनगर से फल से लदे ट्रकों को किया रवाना

Mon, 22 Sep 2025 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 22 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
srinaagar news, minister satish sharma news
- शोपियां, अनंतनाग, सोपोर और पुलवामा में तैनात हैं जेकेआरटीसी के 158 ट्रक
विज्ञापन

- मंत्री ने कहा बागवानी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लाखों परिवार की आजीविका है
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर से देश के अन्य हिस्सों में फलों को पहुंचाने के लिए मंत्री सतीश शर्मा ने रविवार को जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (जेकेआरटीसी) के फलों से भरे ट्रकों को कश्मीर घाटी से अन्य राज्यों के लिए रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बागवानी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है जो लाखों परिवारों को आजीविका प्रदान करती है।
उन्होंने कहा कि खासकर सेब को समय पर बाहरी बाजारों में पहुंचाना और किसानों को बेहतर कीमत दिलाना जरूरी है। सरकार किसानों और व्यापारियों के साथ खड़ी है। बताया कि जेकेआरटीसी और परिवहन विभाग अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर फलों से भरे वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित कर रहा है। रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन

मंत्री ने किसानों और व्यापारियों को आश्वासन दिया कि सरकार जम्मू-कश्मीर के बागवानी क्षेत्र के लिए इस फल सीजन को सफल बनाने के लिए हर संभव सहायता देती रहेगी। कहा कि सीएम उमर अब्दुल्ला सरकार की पहल के बाद जेकेआरटीसी के 158 ट्रकों को शोपियां, अनंतनाग, सोपोर और पुलवामा की प्रमुख फल मंडियों में तैनात किया गया है। इस दौरान आरटीओ कश्मीर काजी इरफान, जेकेआरटीसी के जीएम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed