फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sri Venkatesh Temple will built in Jammu and Kashmir, Land alloted

जम्मू-कश्मीर में बनेगा भव्य श्री वेंकटेश मंदिर, प्रशासन ने आवंटित की 100 एकड़ भूमि

Thu, 13 Feb 2020 06:19 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 13 Feb 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
Sri Venkatesh Temple will built in Jammu and Kashmir, Land alloted
श्री वेंकटेश - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने श्री वेंकटेश मंदिर निर्माण के लिए जम्मू-कटरा हाइवे के पास 100 एकड़ भूमि आवंटित करने के लिए सहमति दे दी है।

विज्ञापन


तिरुमला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे सांसद वी. विजया साई रेड्डी ने अंग्रेजी अखबार 'द हिंदू' से बात करते हुए कहा था कि मंदिर के साथ-साथ यहां अगले दो साल में एक वैदिक स्कूल और अस्पताल भी बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि मंदिर के लिए दो जगहों की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन


लंबे समय से था इंतजार
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी, टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार सिंघल, संयुक्त कार्यकारी अधिकारी बसंत कुमार और बोर्ड के सदस्य जे. सेकर सहित टीम ने केंद्र शासित प्रदेश के अधिकारियों से जम्मू जिले के धूमी और माजिन में मंदिर बनाने को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेड्डी ने बताया कि हम जम्मू और कश्मीर के मुख्य सचिव से भी मिले और अपनी परियोजना का विवरण समझाया। उन्होंने कहा कि तिरुमाला में आने वाले कई उत्तर भारतीय राज्यों के तीर्थयात्रियों की लंबे समय से मांग है कि मंदिर की प्रतिकृति का निर्माण जम्मू में किया जाए। 

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने कहा कि मंदिर, वैदिक स्कूल, मैरिज हॉल और अस्पताल के निर्माण के लिए धनराशि श्रद्धालुओं से जुटाई जाएगी और तिरुमला तिरुपति देवस्थानम भी यथासंभव सीमा तक अपना योगदान देगा।  


उन्होंने कहा कि जम्मू एक शांतिपूर्ण जगह है। जीवन बिल्कुल सामान्य है और क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना नहीं दर्ज की गई है। हमने दो साइटों को अंतिम रूप देने से पहले सुरक्षा, साइट तक पहुंच, पानी और परिवहन सुविधाओं की उपलब्धता सहित सभी पहलुओं पर विचार किया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि यह स्थल वैष्णो देवी मंदिर की ओर जाने वाले राजमार्ग पर स्थित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed