{"_id":"64e52450fee00f5c770ad928","slug":"sri-nagar-taekwondo-jammu-news-c-10-jam1008-186850-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पोलो ग्राउंड में ताइक्वांडो के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पोलो ग्राउंड में ताइक्वांडो के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। श्रीनगर के पोलो ग्राउंड के इंडोर हॉल में माई यूथ, माई प्राइड के तहत दो दिवसीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप करवाई गई। जिला श्रीनगर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से करवाई गई स्पर्धा में संभागीय खेल अधिकारी मुजफ्फर हुसैन वानी मुख्य अतिथि रहे। खेल प्रमोटर और सरकारी वन विभाग के अवर सचिव रउफ अहमद भट ने चैंपियनशिप के विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी। साथ ही यूटी में ताइक्वांडो खेल के उत्थान के लिए जम्मू-कश्मीर ताइक्वांडो एसोसिएशन की सराहना की। इस मौके पर निसार हुसैन, जुनैद मेयर भी उपस्थित रहे। संवाद
फुटबाल : जम्मू को 7-1 से हराकर हिमाचल चैंपियन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलाड़ में आयोजित सीनियर वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में ट्राईअंफ एफसी हिमाचल और परम एफसी जम्मू के बीच खिताबी भिड़ंत हुई। ट्राईअंफ एफसी से तनिष्क ने 3, सनी ने 2 और अनुज ने 1 गोल कर टीम को 7-1 से विजय दिलवा ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम को 25 हजार और उप विजेता 15 हजार बतौर पुरस्कार मिला। मुख्यातिथि आवासीय आयुक्त रीतिका जिंदल ने आयोजन के लिए ट्राईअंफ फुटबाल क्लब मंडी की सराहना की। बेस्ट प्लेयर का खिताब साहिल को मिला जबकि राहुल बेस्ट गोलकीपर, तनिष्क टॉप स्कोरर, गुरमेल सिंह बेस्ट डिफेंडर, हिरदेश को इमर्जिंग प्लेयर का खिताब दिया गया। इस दौरान उप मंडलाधिकारी रमन घरसंगी, तहसीलदार शांता कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलाड़ भगवान दास, एआरओ ललित नारायण शर्मा, ईएमआरएस पांगी के प्रधानाचार्य देशराज, क्लब के संस्थापक डाॅ. ऋषभ शर्मा, सन्नी, तनिष्क मौजूद रहे।