फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   squash championship

Jammu News: पुरुष वर्ग में शाहिद अहमद, महिला वर्ग में लीजा रियाज विजेता

Sat, 29 Jul 2023 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 29 Jul 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
squash championship
दो दिवसीय जिला पुलवामा स्क्वैश चैंपियनशिप का समापन
विज्ञापन

जम्मू। दो दिवसीय जिला पुलवामा स्क्वैश चैंपियनशिप शुक्रवार को स्क्वैश कांप्लेक्स गिंडुन स्टेडियम में संपन्न हुआ। पुरुष वर्ग में शाहिद अहमद विजेता, इमरान नजीर उपविजेता और दानिश जावेद तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में लीजा रियाज विजेता, लीना उपविजेता और शाइस्ता नबी तीसरे स्थान पर रही।
जूनियर लड़कियों के अंडर-17 वर्ग में मुंताहा मुजफ़र विजता, मुस्बाह मुस्ताक उपविजेता और बिंतुल उस्लाम तीसरे स्थान पर रही। जूनियर लड़कों के अंडर-17 वर्ग में साहिल फारुक विजेता, फैजान अहमद उपविजेता और रईस अहमद लोन तीसरे स्थान पर रहे। सब-जूनियर लड़कियों के अंडर-15 वर्ग में शबिना बिलाल विजेता, काशिफा कयूम उपविजेता और अलीफा इकबाल तीसरे स्थान पर रही। वहीं, सब-जुनियर लड़कों के अंडर-15 वर्ग में मोहसिन मंजूर विजेता, वाजीद सिराज उपविजेता और जुबैर अली तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर लड़कों के अंडर-13 में मायीद इरशाद विजेता, जजलीन मंजूर उपविजेता और फुरकान मोहीउद्दिन तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर लड़कियों के अंडर-13 में बिनाफ्शा जावेद विजेता, शाह मारिया उपविजेता और साहिबा इरशाद तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

टीम इवेंट्स में लड़कों के अंडर-15 वर्ग में दाऊद रियाज, दिलावर फारुक, नफीब निसार, साहिल बिलाल, अहलीफ जीलानी और मोहम्मद मुरसल विजेता रहे। लड़कियों में इर्तिका मुस्ताक, मिस्बाह मंजूर, रूतबा इरशाद, जेनाब मेहराज, अतिराह मलिक और मिस्बाह मुस्ताक विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पुलवामा में पढ़ने वाले स्कूलों से आए खिलाड़ियों ने अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 लड़कों और लड़कियों के अलावा पुरुषों और महिलाओं और टीम इवेंट अंडर-15 लड़कों और लड़कियों की श्रेणियों में भाग लिया।

समापन समारोह में जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के उप प्रबंधक हिलाल अहमद मुख्य अतिथि थे। फिरोज अहमद भट्ट, जहूर अहमद और शाकिर यूसुफ विशिष्ट अतिथि थे। मुख्य अतिथि ने सभी पदक विजेताओं और आयोजकों को इस कार्यक्रम को पूरी तरह से पेशेवर तरीके से आयोजित करने के लिए बधाई दी। बाद में, मुख्य अतिथि ने विजेताओं, उपविजेताओं और तीसरे स्थान पर रहे व्यक्तियों/टीमों के बीच पदक और ट्राफियां वितरित कीं। चैंपियनशिप जम्मू-कश्मीर खेल परिषद की ओर से प्रायोजित थी। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की ''''माई यूथ माई प्राइड'''' पहल के तहत जम्मू-कश्मीर स्क्वैश रैकेट्स एसोसिएशन के सहयोग से पुलवामा जिला स्क्वैश रैकेट्स एसोसिएशन ने प्रतियोगिता का आयोजन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed