{"_id":"620bf1afa4cbc176c945199d","slug":"sports-news-reasi-news-jmu2539102147","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल मुकाबले में आठ रनों से जीता नेशनल क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनल मुकाबले में आठ रनों से जीता नेशनल क्लब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। पिछले महीने शुरू हुए लोहड़ी कप-2022 का फाइनल मैच मंगलवार को खेला गया। इसमें नेशनल क्लब ने सरस्वती क्लब को आठ रनों से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नेशनल क्लब ने निर्धारित 20 ओवरों में 134 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज विक्की ने 28, करण ने 19 तथा देव करण सिंह ने 15 रनों का योगदान दिया। वहीं, सरस्वती क्लब के गेंदबाज विनोद ने चार और कपिल ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरस्वती क्लब की टीम ने मैच जीतने की पूरी कोशिश की, लेकिन 20 ओवरों की समाप्ति तक सिर्फ 126 रन ही बना सकी।
इस तरह सरस्वती क्लब ने मैच को आठ रनों से गंवा दिया। बल्लेेबाज अमित शर्मा ने सर्वाधिक 44 रन बनाए, वहीं बल्लेबाज मुनीश ने 28 तथा कपिल ने भी 24 रन बनाए। नेशनल क्लब के गेंदबाज देव करण सिंह तथा गौरव ने दो-दो विकेट लिए। प्रतियोगिता का फाइनल जीतने पर नेशनल क्लब को 30 हजार रुपये और उपविजेेता रही टीम सरस्वती क्लब को 20 हजार रुपये नकद पुरस्कार स्वरूप दिए। फाइनल मैच होने के कारण अरुण वर्मा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का मैच आज खेला जाएगा।