फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

सोहेब के हरफनमौला प्रदर्शन से जीता मार्निंग क्रिकेट क्लब

विज्ञापन
sports news
रियासी। मार्निंग क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने सोहेब के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर डंसाल की टीम को 38 रन से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में गलवां में शहीद हुए जवानों की याद में टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। वीरवार को एमसीसी और डंसाल टीम के बीच मुकाबला हुआ। एमसीसी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर में 139 रन बनाए और जीत के लिए 140 रन का लक्ष्य दिया। बल्लेबाज प्रदीप और मयंक ने सर्वाधिक 24-24 और सोहेब ने 23 रन का योगदान दिया। वहीं, स्कोर में 21 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। डंसाल के गेंदबाज योगेश ने तीन और अनिल ने दो विकेट प्राप्त किए।
विज्ञापन

लक्षय का पीछा करते हुए डंसाल की टीम 101 रन ही बना सकी और 38 रन से मैच हार कर प्रतियोगिता से बाहर हो गई। बल्लेबाज योगेश ने 19, संजय ने 13 और मोहिंद्र ने चौदह रन बनाए। वही, 16 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। एमसीसी के गेंदबाज सोहेब ने सर्वाधिक तीन, और रेशम ने दो विकेट हासिल किए। 23 रन और तीन विकेट हासिल करने पर सोहेब को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed